---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Maruti Dzire में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस तो Hyundai Aura में धांसू फीचर्स, जानें कंपैरिजन

Maruti Dzire VS Hyundai Aura: इंडियन कार मार्केट में सेडान सेगमेंट में सीएनजी और हाई माइलेज कार की काफी डिमांड में रहती हैं। इसी सेगमेंट में  दो कार हैं Maruti Dzire और Hyundai Aura. यह दोनों कार वित्त वर्ष 2023 में सबसे अधिक बिकने वाली सेडान हैं। बीते वित्त वर्ष में Dzire की कुल 1,20,948 […]

---विज्ञापन---

Maruti Dzire VS Hyundai Aura: इंडियन कार मार्केट में सेडान सेगमेंट में सीएनजी और हाई माइलेज कार की काफी डिमांड में रहती हैं। इसी सेगमेंट में  दो कार हैं Maruti Dzire और Hyundai Aura. यह दोनों कार वित्त वर्ष 2023 में सबसे अधिक बिकने वाली सेडान हैं। बीते वित्त वर्ष में Dzire की कुल 1,20,948 यूनिट्स और Aura की कुल 49,832 यूनिट्स की बिक्री हुई।

Dzire में 1.2-लीटर ड्यूल जेट पेट्रोल इंजन

Dzire में 1.2-लीटर ड्यूल जेट पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 90PS की पावर और 113 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें CNG का भी विकल्प मिलता है। सीएनजी में यह कार 31.12 km/kg की हाई माइलेज देता है। इसमें 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, LED हेडलाइट, ऑटो एसी जैसे फीचर्स हैं।

---विज्ञापन---

378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता

Maruti Dzire शुरूआती कीमत 6.44 लाख रुपये से 9.31 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। इसमें चार ट्रिम LXi, VXi, ZXi और ZXi+ मिलते हैं। इसमें छह मोनोटोन Oxford Blue, Magma Grey, Arctic White, Phoenix Red, Premium Silver और Sherwood Brown कलर ऑप्शन हैं। इसमें 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसमें एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्टेंट मिलता है।

---विज्ञापन---

Hyundai Aura में मिलते हैं चार ट्रिम 

Hyundai Aura में चार ट्रिम E, S, SX और SX(O) मिलते हैं। यह कार 6.33 लाख से 8.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। इसमें छह कलर ऑप्शन Fiery Red, Starry Night (new), Aqua Teal (new), Titan Grey, Typhoon Silver और Polar White मिलता है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है।

8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

कार का इंजन 83 PS की पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें CNG पावरट्रेन भी मिलता है। कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें क्रूज कंट्रोल, सीट एडजस्ट ऑप्शन, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। सेफ्टी के लिए कार में छह एयरबैग और ISOFIX child seat mount जैसे फीचर्स हैं।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: May 16, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola