Maruti Dzire facelift expected launch june details in hindi: Maruti Swift के नए अपडेट वर्जन का कार लवर्स को बेसब्री से इंतजार है, यह कार 9 मई को लॉन्च होगी, इसमें पहली बार हाइब्रिड Z सीरीज इंजन मिलेगा। अब Swift के बाद कंपनी अपनी हाई सेल सेडान Maruti Dzire का नया facelift वर्जन पेश करने वाली है। नई कार के फ्रंट लाइट और ग्रिल में बदलाव किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई Maruti Swift में हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी, जो कार को एडिशन पावर देगी। नई Dzire में भी पहले हाइब्रिड बाद में रेगुलर सीएनजी और अन्य वेरिएंट मिलने के आसार हैं। हालांकि फिलहाल कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। बताया जा रहा है यह कार जून 2024 में पेश कर दी जाएगी।
Maruti Dzire
सीएनजी इंजन में 31.12km/kg की माइलेज निकलने का दावा
जानकारी के अनुसार फिलहाल बाजार में मौजूद Maruti Dzire शुरुआती कीमत 8.01 लाख रुपये में आती है। इसका सीएनजी वर्जन 10.26 लाख और टॉप मॉडल 11.37 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलने का अनुमान है। कार के पेट्रोल वर्जन में 22.41 kmpl की माइलेज निकलती है, वहीं, कंपनी इसके सीएनजी इंजन में 31.12km/kg निकलने का दावा करती है। कार में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर का ऑप्शन भी मिलेगा।
नई Dzire कंपनी की फोर्थ जनरेशन कार होगी
नई Dzire कंपनी की फोर्थ जनरेशन कार होगी, जो बाजार में Hyundai Aura, Tata Tigor और Honda Amaze को टक्कर देगी। इस सॉलिड कार में 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा, यह सड़क पर 89 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देगी। यह हाई स्पीड कार है, जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
नई Maruti New Dzire में यह भी मिलेगा
- यह 5 सीटर कार है, इसमें चार वेरिएंट ऑफर किए जाएंगे।
- इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस कनेक्टिविटी मिलेगी।
- यह न्यू जनरेशन कार ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम और 360 डिग्री कैमरा के साथ आएगी।
- कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा।
- यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन में मिलेगी
ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स
ये भी पढ़ें: Maruti और Hyundai की 9 लाख से कम कीमत वाली यह कारें है बेस्ट, 30 की माइलेज और शानदार फीचर्स
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
13 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
15 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
17 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines