Maruti Suzuki Best Selling Cars: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की मई महीने की बिक्री के नतीजे आ गये हैं। कुछ कारों की बिक्री ने रफ़्तार पकड़ी है जबकि कुछ कारों की बिक्री डाउन चली गई है। मारुति की फैमिली सेडान कार डिजायर की बिक्री काफी बेहतर रही है। इसके साथ ही 2 अन्य कारों की बिक्री भी उम्मीद से बेहतर रही। खास बात ये तीनों कारें अलग-अलग सेगमेंट से आती हैं। यहां हम आपको मारुति सुजुकी की इन्हीं 3 कारों के बारे में बता रहे हैं जो पिछले महीने बिक्री में टॉप पर रही हैं..
बिक्री में अव्वल रही मारुति की ये 3 कारें
पिछले महीने (मई) मारुति सुजुकी की 17 कारों की बिक्री हुई। लेकिन डिजायर, ब्रेजा और अर्टिगा की बिक्री टॉप पर रही है। पिछले महीने ब्रेजा की 18,084 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि बीते साल कंपनी ने इस गाड़ी की 16,061 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस बार कंपनी इस गाड़ी की 2023 यूनिट्स ज्यादा बेचने में सफल रही है। इसके अलावा Ertiga की बात करें तो पिछले महीने इस गाड़ी की 16,140 यूनिट्स की बिक्री की जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकडा 13,892 यूनिट्स की बिक्री का था। 18,084 यूनिट्स की बिक्री के साथ डिजायर बिक्री में आगे रही, इसकी पिछले साल की सामान अवधि में 16,061 यूनिट्स की बिक्री हुई।
यह भी पढ़े: पावरफुल इंजन, जबरदस्त स्पेस, फैमिली के लिए ये हैं बेस्ट ICE स्कूटर
क्रेश टेस्ट में पास हुई मारुति डिजायर
पिछले साल मारुति सुजुकी डिजायर को G NCAP की तरफ से क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली थी, और अबBharat NCAP क्रैश टेस्ट में भी डिजायर पास हो गई है। डिजायर को फिर से 5 स्टार रेटिंग मिली है। इस कार में बड़े और बच्चे सभी सेफ रहेंगे। बड़ो की सेफ्टी के लिए 32 में से 29.46 अंक मिले हैं जबकि और बच्चों की सेफ्टी के लिए 49 में से 41.57 अंक मिले हैं।सेफ्टी के लिए डिजायर में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम के साथ EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, 360 व्यू कैमरा, ऑटो डोर लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
डिजायर में 1200cc का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82 PS की पावर देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस है। डिजायर को आप CNG में भी ख़रीद सकते हैं। माइलेज के मामले में भी यह गाड़ी आगे है। पेट्रोल मोड पर यह कार 26 kmpl का माइलेज और CNG मोड पर 34 km/kg तक का माइलेज ऑफ़र करती है।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines