Best Safest car under 10 Lakh: एक सुरक्षित कार चुनने के लिए आपको बजट बहुत ज्यादा बढ़ाने की जरूरत नहीं। यदि आपका बजट कम है और आप ऐसे वाहनों की तलाश कर रहे हैं जो सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, तो यहां हम आपके 10 लाख रुपये से भी कम कीमत वाली सबसे सुरक्षित कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो एडवांस्ड फीचर्स, मजबूत बॉडी, आरादायक केबिन और बढ़िया परफॉरमेंस भी ऑफर करती हैं। डेली यूज़ से लेकर लम्बी दूरी के लिए ये परफेक्ट हैं…
Mahindra XUV 3XO
सबसे सेफ कारों की लिस्ट में Mahindra3XO का नाम भी जुड़ गया है । यह एक शानदार SUV है।Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि इस SUV में बड़े और बच्चे सभी को पूरी सेफ्टी मिलेगी। डिजाइन के मामले में यह काफी मजबूत और स्पोर्टी है। महिंद्रा XUV 3XO में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें एक 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 82kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसका दूसरा इंजन भी 1.2L टर्बो पेट्रोल वाला है जो 96kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है।
इसका तीसरा 1.5L टर्बो डीजल इंजन 86Kw की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं और 21.2 km/l तक की माइलेज ऑफर करते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, सबसे बड़ा सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इस SUV की कीमत 7.79 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: नई कारों पर 9 लाख डिस्काउंट! स्टॉक क्लियर करने के लिए क्या है कंपनियों की चालाकी ?
Maruti Suzuki Dzire
भारत में हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) ने 5 स्टार रेटिंग हासिल करके सबको चौंका दिया है। इस कार की कीमत 6.79 लाख रुपये से लेकर 10.14 लाख रुपये से शुरू होती है। नई मारुति डिजायर में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82 PS की पावर और 112 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-मैनुअल और 5-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं, इसके CNG पावरट्रेन के साथ वैकल्पिक हाइब्रिड पेट्रोल केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।
Maruti Dzire कि Crash Test के बाद इसे एडल्ट के लिए 34 में से 31.24 अंक हासिल हुए हैं। वहीं चाइल्ड की सुरक्षा में भी इसे 49 में से 39.20 अंक दिए गए हैं।सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई डिजायर में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं, इसके अलावा इसमें EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, सुजुकी हार्टेक्ट बॉडी, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
Tata Curvv
टाट कर्व एक शानदार SUV है और सेफ्टी में इसे 5 स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख से शुरू होती है। Bharat NCAP में Tata Curvv और Tata Curvv.ev को सेफ्टी में पूरे नंबर मिले हैं। एडल्ट और चाइल्ड दोनों ही ऑक्युपेंट्स प्रोटेक्शन में टाटा कर्व को 5 स्टार रेटिंग मिली है। Bharat NCAP की क्रैश रिपोर्ट में एडल्ट प्रोटेक्शन में कर्व को 32 में से 29.50 अंक मिले हैं। जबकि चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 43.66 अंक मिले हैं, जिसके बाद इस कार को सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है।
क्रैश टेस्ट के दौरान इस कार के फ्रंट एयरबैग, साइड हेड एयरबैग, साइड चेस्ट एयरबैग, रियर में ISOFIX, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसी फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है। Tata Curvv.ev के अलावा इसके पेट्रोल वेरिएंट को भी भारत एनकैप से 5 स्टार रेटिंग मिली है। कर्व में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आपकी गाड़ी पर प्रदूषण का नहीं होगा असर! 99 रुपये से शुरू होने वाली ये किट करेगी मदद
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines