SUV सेगमेंट में Maruti की इस कार ने सबको पछाड़ा, देखें लिस्ट में Creta और Nexon कौन से नंबर पर?
Edited By Amit Kasana

suv cars
Edited By Amit Kasana

suv cars
SUV Cars: इंडियन मार्केट में कार लवर्स इन दिनों SUV Cars को काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि हर कार निर्माता कंपनी के इस सेगमेंट में अलग-अलग कार मॉडल बाजार में उपलब्ध है। लेकिन इनके बीच Maruti की Brezza SUV Car ने इस सेगमेंट में रिकॉर्ड बिक्री की है।
आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2023 में एसयूवी सेगमेंट में सबसे अधिक Maruti Brezza की बिक्री हुई। बीते माह ब्रेजा के कुल 16,227 यूनिट़स बिके। इसके बाद बीते माह tata nexon की 14,769 यूनिट, hyundai creta की 14,026 यूनिट, Punch की 10,894 यूनिट और grand vitara की कुल 10,045 यूनिट की बिक्री हुई है।
हाल ही में Maruti ने Brezza का CNG वर्जन लॉन्च किया था। इसमें स्मार्ट हाइब्रिड 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ S-CNG दी जा रही है। कार शुरूआती कीमत 9.14 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। कार सड़क पर 87.8 PS तक की पावर और 121.5 Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करेगी।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: