Maruti Ciaz: मारुति सुजुकी की खासियत है कि उसके बेड़े में हर सेगमेंट और प्राइस कैप की गाड़ियां हैं। कंपनी की 10 लाख से कम एक्स शोरूम प्राइस पर एक धांसू सेड़ान मिलती है। हम बात कर रहे हैं Ciaz की। इस कार में 1462 cc का बड़ा इंजन मिलता है। यह कार डुअल फ्रंट एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ मिलती है।
कार में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
इस लंबी कार में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो इसे लग्जरी फील को बढ़ाता है। इसमें आरामदायक सस्पेंशन दिए गए हैं और आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकरेज जैसे एडवांस फीचर्स हैं। Maruti Ciaz में चार ट्रिम Sigma, Zeta, Delta, और Alpha ऑफर किया जाता है।
Maruti Ciaz sedan car know price
अलग-अलग वेरिएंट में 20.65 kmpl तक माइलेज
यह डैशिंग लुक कार शुरुआती कीमत 9.30 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें केवल पेट्रोल वर्जन ऑफर किया जा रहा है। यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 20.04 से लेकर 20.65 kmpl तक माइलेज लेती है। Maruti Ciaz में 510 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।
कार क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग
कार को ASEAN NCAP कार क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग प्राप्त है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। यह कंपनी की 5 सीटर कार है। Maruti Ciaz का टॉप मॉडल 12.45 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
10 कलर ऑप्शन मिलते हैं
Maruti Ciaz में 103.25 Bhp की पावर है और अलॉय व्हील इसकी लुक्स में बढ़ाते हैं। कार में 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं, इसमें डुअल टोन कलर भी आते हैं। कार में डिस्क ब्रेक, डुअल फ्रंट एयरबैग, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
Maruti Ciaz sedan car know price
4.2 इंच TFT मल्टी इंफोरमेशन डिस्प्ले
Maruti Ciaz कंपनी की मिड साइज सेडान है, जिसे सबसे पहले 2014 में लॉन्च किया गया था। बीते अप्रैल में इसका BS6 इंजन पेश किया गया है। इसमें 4.2 इंच TFT मल्टी इंफोरमेशन डिस्प्ले दिया गया है। कार में ईबीडी के साथ एबीएस का फीचर मिलता है।
एलईडी हेडलाइट्स और रियर एसी वेंट्स
इस कार का Honda City, Hyundai Verna, Volkswagen Virtus और Skoda Slavia से मुकाबला है। इसमें रियर पार्किंग सेंसर है, एलईडी हेडलाइट्स और रियर एसी वेंट्स मिलते हैं, कार में कीलेस एंट्री, क्रूज कंट्रोल, एडजस्टेबल ORVM दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
10 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
13 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
17 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines