हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

20419 रुपये प्रतिमाह पर घर ले जाएं Maruti की सेडान, 510 लीटर का है बूट स्पेस

Maruti Ciaz में 5 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। इस कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल है।

विज्ञापन
Maruti Ciaz

Maruti Ciaz: फैमिली के लिए बिग साइज कार लेना सभी का सपना रहता है। इस सेगमेंट में किफायती कीमत पर एक कार है Maruti की Ciaz. 1 जनवरी से 31 अक्टूबर तक सियाज के अब तक कुल करीब 7119 यूनिट्स की सेल हो चुकी है। यह कार सात अलग-अलग वेरिएंट में आती है। इतना ही नहीं इसमें 10 कलर ऑप्शन अवेलेब हैं। बाजार में यह Honda City, Hyundai Verna, Skoda Slavia और Volkswagen Virtus जैसे कारों से मुकाबला करती है। बीते अक्टूबर में इस कार की कुल 695 यूनिट्स की सेल हुई है।

बच्चों की सेफ्टी के लिए धाकड़ फीचर

कंपनी इस कार में 510 लीटर का बड़ा बूट स्पेस देती है। जिससे अधिक सामान लेकर लॉन्ग रूट पर आसानी से सफर किया जा सकता है। यह कार दो ट्रांसमिशन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में आती है। कार में रियर सीट पर बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज मिलती है, जिससे अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में चोटिल होने का खतरा कम होता है। इसमें हिल होल्ड असिस्ट है। यह फीचर ऑटोमैटिक रूप से काम करता है और चढ़ाई पर कार को कंट्रोल करने में मदद करता है।

1.07 लाख रुपये डाउन पेमेंट

इस कार को आप 1.07 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको 9.8 फीसदी ब्याजदर के साथ 5 साल तक प्रतिमाह 20419 रुपये देने होंगे। आपको बता दें कि डाउन पेमेंट के हिसाब से आप प्रतिमाह किस्त में बदलाव कर सकते हैं। लोन की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा। यह कार शुरुआती कीमत 9.30 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार का टॉप मॉडल 12.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। यह पांच सीटर सेडान कार है। इसमें 20.65 kmpl की माइलेज मिलती है। इसके चार अलग-अलग ट्रिम मिलती है। कार में 5 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। यह कार 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें