Maruti Suzuki 7 Seater car: देश में सस्ती 7 सीटर कारों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। यही कारण है कि कर कंपनियां नये-नये मॉडल बाजार में उतारा रही हैं। वहीं मारुति सुजुकी इस बात को अच्छे से जानती है कि भारतीय ग्राहकों की जरूरत क्या है। बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सस्ती 7 सीटर ईको को बाजार में पेश किया और देखते-ही देखते ईको की बिक्री टॉप पर पहुंच गई ।अगर महीने की बिक्री के नतीजे आ गये हैं जिसमें एक बार फिर इस कार कार ने जबर्दस्त बिक्री की है।
Maruti Eeco की बिक्री 10 हजार के पार
मारुति सुजकी ईको ने एक बार बिक्री के मामले में बढ़िया प्रदर्शन किया है। पिछले महीने (अगस्त 2024) ईको की 10,985 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि इसी साल जुलाई महीने में Maruti Eeco की 11,916 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,037 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। हर महीने ईको की 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक जाती हैं। ईको को घर और बिजनेस दोनों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं
भरोसेमंद इंजन
Maruti Suzuki Eeco में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है। यह एक भरोसेमंद इंजन है जो काफी वर्षों से ईको को पावर दे रहा है। हर मौसम यह इंजन बढ़िया परफॉरमेंस देता है और ब्रेक डाउन का शिकार भी नहीं होता।
बढ़िया स्पेस
Maruti Suzuki Eeco में स्पेस की कोई कमी नहीं है। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। बढ़िया डायमेंशन के चलते ऐसा संभव हो पाया है। इसकी दूसरी और तीसरी पंक्ति में अच्छा स्पेस आपको मिल जायेगा। इसमें अच्छा स्पेस भी मिलता है जिसके कारण आप काफी सामान इसमें रख सकते हैं।Maruti Eeco को आप अपने पर्सनल और बिजनेस के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लगे हैवी सस्पेंशन खराब रास्तों पर इसे आसानी से निकलने में मदद करते हैं। लंबी दूरी पर यह बेहतर ढंग से काम करती है।
सेफ्टी फीचर्स
Eeco में 11 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, इनमें चाइल्ड लॉक, स्लाइडिंग डोर्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ड्राइवर और पैसेंजर साइड एयरबैग और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स खास हैं। Maruti Suzuki Eeco के बेस वेरिएंट की कीमत 5.33 लाख रुपये है जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 8.32 लाख रुपये तक जाती है। Eeco में आपको 5 सीटर, 7 सीटर और कार्गो ऑप्शन मिलते हैं जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Anand Mahindra को पसंद है ये सस्ती SUV, 30 साल से नहीं चलाई किसी दूसरी कंपनी की कार
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
8 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
13 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
15 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines