Cheapest 7 Seater car: हमारे देश में कम कीमत में अगर कुछ ज्यादा मिले तो ग्राहक उसे हाथों-हाथ खरीद लेते हैं। गाड़ियों के साथ भी ऐसा ही होता है। इसलिए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कारें सबसे ज्यादा बिकती हैं। कंपनी अपनी ग्राहकों को वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट देने में यकीन रखती है। मारुति के पास एक ऐसी भी कार है जिसकी बिक्री हर महीने शानदार रहती है। खास बात ये है कि टॉप 10 बेस्ट सेलिंग में इस मॉडल का नाम भी शुमार है। हम बात कर रहे है ईको (Eeco) के बारे में। यह पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन के साथ आती है।
बिक्री में अव्वल है Maruti Eeco
बिक्री की बात करने तो जुलाई महीने में Maruti Eeco की 11,916 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,037 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। हर महीने ईको की 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक जाती हैं। आइये जानते हैं वो 5 बड़े कारण जिनकी वजह से ग्राहक ईको को खरीदना पसंद करते हैं…
1. भरोसेमंद इंजन
Maruti Suzuki Eeco में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है। यह एक भरोसेमंद इंजन है जो काफी वर्षों से ईको को पावर दे रहा है। हर मौसम यह इंजन बढ़िया परफॉरमेंस देता है और ब्रेक डाउन का शिकार भी नहीं होता।
2. बढ़िया स्पेस
Maruti Suzuki Eeco में स्पेस की कोई कमी नहीं है। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। बढ़िया डायमेंशन के चलते ऐसा संभव हो पाया है। इसकी दूसरी और तीसरी पंक्ति में अच्छा स्पेस आपको मिल जायेगा। इसमें अच्छा स्पेस भी मिलता है जिसके कारण आप काफी सामान इसमें रख सकते हैं।
3. पर्सनल और छोटे बिजनेस के बेस्ट ऑप्शन
Maruti Eeco को आप अपने पर्सनल और बिजनेस के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लगे हैवी सस्पेंशन खराब रास्तों पर इसे आसानी से निकलने में मदद करते हैं। लंबी दूरी पर यह बेहतर ढंग से काम करती है।
4. कम कीमत
Maruti Suzuki Eeco के बेस वेरिएंट की कीमत 5.29 लाख रुपये है जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 8.32 लाख रुपये तक जाती है। Eeco में आपको 5 सीटर, 7 सीटर और कार्गो ऑप्शन मिलते हैं जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं।
5. सेफ्टी फीचर्स
Eeco में 11 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, इनमें चाइल्ड लॉक, स्लाइडिंग डोर्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ड्राइवर और पैसेंजर साइड एयरबैग और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स खास हैं।
यह भी पढ़ें Sunday के दिन कार की सर्विस करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, कोई बेवकूफ नहीं बना पाएगा
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
8 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
10 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines