मारुति सुजुकी ने अपनी मार्च महीने की बिक्री की रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम वैगन-आर का ही है। लेकिन एक ऐसी कार भी इस लिस्ट में शामिल हुई है जिसने बिक्री के मामले में ग्रैंड विटारा को भी पीछे छोड़ दिया है। हम बात का रहे हैं मारुति ईको (Maruti Eeco) के बारे में जोकि अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती 7 सीटर कार है।आइये जानते हैं ईको की बिक्री और इसके फीचर्स के बारे में…
ग्रैंड विटारा पर भारी पड़ी ईको
पिछले महीने (मार्च-2024) मारुति सुजुकी ने EECO की 12,019 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 11,995 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। टॉप 10 में ईको 8वें नंबर पर रही है। प्रीमियम एसयूवी ग्रैंड विटारा की कुल 11,232 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह इस बार 9th नंबर पर कायम रही है। यानी बिक्री के मामले ईको ने इस बार बाजी मार ली है।
27km की माइलेज
मारुति सुजुकी ईको में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27km/kg की माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए इसमें 2 एयरबैग, ABS+EBD, स्लाइडिंग डोर्स, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार की कीमत 5.33 लाख से शुरू होती है।
मारुति सुजुकी की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें (March 2024)
- WagonR: 16,368 कारें बिकी
- Dzire: 15,894 कारें बिकी
- Swift: 15,728 कारें बिकी
- Baleno: 15,588 कारें बिकी
- Ertiga: 14.888 कारें बिकी
- Brezza: 14,614 कारें बिकी
- Fronx: 12,531 कारें बिकी
- Eeco: 12,019 कारें बिकी
- G.Vitara: 11,232 कारें बिकी
- Alto: 9,332 कारें बिकी
यह भी पढ़ें: टोयोटा ने लॉन्च किया फॉर्च्यूनर का नया एडिशन,अब मिलेंगे ये सभी फीचर्स
संबंधित खबरें
नई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
3 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
8 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
10 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines