Maruti Celerio: मारुति की एक फैमिली कार है Celerio. इस कार में सीएनजी और पेट्रोल दोनों ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी की इस 5 सीटर हैचबैक कार में 7 कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जा रही है।
सुरक्षा के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग
Celerio CNG 35.6km/kg की माइलेज देती है। वहीं, कार का पेट्रोल ऑटौमैटिक वर्जन 26.68kmpl का माइलेज देता है। कार में सुरक्षा के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, हिल-होल्ड असिस्ट, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाजार में यह कार Tata Tiago और Citroen C3 से कम्पीट करती है।
ये भी पढ़ें-Maruti की इस नई कार में 28 की माइलेज और कीमत 8 लाख से कम
धाकड़ सेफ्टी फीचर्स
रियर पार्किंग सेंसर से जहां कार बैक करते हुए उसके पीछे किसी वस्तु या व्यक्ति होने पर यह सिस्टम अलर्ट करता है। वहीं, एबीएस में तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाने पर कार नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कार का टॉप मॉडल 7.14 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
ये भी पढ़ें-Hyundai की 10 लाख से कम में आती हैं यह 2 धांसू कारें, फीचर और माइलेज भी लाजवाब
55000 हजार रुपये तक की छूट
कार में 998 cc का इंजन है और इसमें कुल आठ वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें 313 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह कंपनी की हाई माइलेज कार है जिस पर 31 अगस्त 2023 तक कंपनी 55000 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। इस छूट में एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट डिस्काउंट और कैश डिस्काउंट शामिल है।
7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
कार का पेट्रोल वर्जन 67 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 60 लीटर का सीएनजी टैंक है, सीएनजी पर यह कार 57 PS की पावर और 82 Nm का टॉर्क देती है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टार्ट और स्टॉप बटन मिलता है। इसमें keyless एंट्री और मैनुअल एसी कंट्रोल के फीचर्स हैं।
मोनोटोन कलर ऑप्शन
Maruti Celerio में मोनोटोन कलर भी आते हैं। यह अट्रैक्टिव कार अलॉय व्हील के साथ भी ऑफर की जाती है। इसमें मौजूद ABS सिस्टम टायर फिसलने की स्थिति में सक्रिय हो जाता है। स्किडिंग को रोकने में मददगार है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
13 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
14 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
17 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
19 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
20 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines