6 लाख से कम कीमत पर मिल रही Maruti की हाई माइलेज 3 गाड़ियां
Maruti cars: मारुति की वेगन आर में 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है।
Edited By Amit Kasana

Maruti cars
Edited By Amit Kasana

Maruti cars
Maruti cars: दीपावली पर मिड सेगमेंट सस्ती गाड़ियों की डिमांड बढ़ जाती है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी कई स्टाइिलश कार ऑफर करता है। यह मिडिल क्लास गाड़ियां शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर की जा रही हैं। इनमें हाई माइलेज के साथ धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको ऐसी ही कुछ गाड़ियों के बारे में बताते हैं।
कार में 998 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस क्यूट छोटू कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। Maruti की यह कार शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में Std (O), LXi, VXi और VXi+ चार वेरिएंट मिलते हैं। कार का दमदार इंजन मैक्सिमम 65.71 Bhp की पावर मिलती है। कार में कीलेस एंट्री और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में 24.9 kmpl की माइलेज मिलती है। इसमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। कार के पेट्रोल वर्जन पर 45 हजार का डिस्काउंट चल रहा है।

Maruti Wagon R
कार में 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। यह हैचबैक कार शुरुआती कीमत 5.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में आ रही है। कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क देती है। कार का CNG वर्जन 34.05km/kg की माइलेज देती है। कार में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में चार वेरिएंट LXi, VXi, ZXi और ZXi+ आते हैं। कार के पेट्रोल वर्जन पर 44000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Maruti swift
यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में रियर पार्किंग सेंसर और 7-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे हाई क्लास फीचर्स मिलते हैं। कार में पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन है। कार का सीएनजी वर्जन 30.90 km/kg की माइलेज देता है। कार में 10 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। कार का सीएनजी वेरिएंट 77.5 ps और पेट्रोल 90 PS की पावर देता है। कार में 268 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें 1.2-लीटर का दमदार पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार में एलईडी हेडलाइट्स मिलती हैं। कार के पेट्रोल वर्जन पर 44 हजार का डिस्काउंट चल रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: