97000 हजार देकर घर ले जाएं 14 लाख की Maruti Brezza, 25 की है माइलेज

Maruti Brezza 5 सीटर कार है, इस कार में चार ट्रिम आते हैं। इस एसयूवी कार में 328 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।

Maruti Brezza
विज्ञापन

Maruti Brezza: कार मार्केट में इन दिनों एसयूवी गाड़ियों का बड़ा क्रेज है। बाजार में 10 लाख रुपये के भीतर एक्स शोरूम प्राइस में कई एसयूवी कारें हैं। आइए इस खबर में हम आपको मारुति की हाई सेल एसयूवी Brezza के बारे में बताते हैं। आपको बताते हैं कि अगर आप इस धांसू कार को महज 97000 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं तो इसकी हर महीने कितनी ईएमआई पड़ने वाली है।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Brezza

Advertisment

8.29 लाख रुपये कीमत 

पहले आपको बता दें कि यह कार शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इस कार का टॉप मॉडल 14.04 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। 97000 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदने आपको 9.8 फीसदी के ब्याजदर पर पांच साल तक प्रतिमाह 18381 हजार रुपये किस्त देनी होगी। डाउन पेमेंट में बदलाव कर आप प्रतिमाह की किस्त में चेंज भी कर सकते हैं। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपके नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर 

Maruti Brezza का बाजार में Kia Sonet, Renault Kiger और Mahindra XUV300 से कॉम्पिटिशन होता है। खास बात यह है कि इस कार में पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। कार का सीएनजी इंजन 25.51 kmpl तक की माइलेज देता है। इस कार में दो ट्रांसमिशन मैनुअल और ऑटोमैटिक मिलते हैं। कार में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Brezza

विज्ञापन

कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Maruti Brezza 5 सीटर कार है, इस कार में चार ट्रिम आते हैं। मारुति की इस कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) मिलता है। कार में 328 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। इसमें 360 डिग्री कैमरा मिलता है। इस एसयूवी कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ऑफर होता है। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। यह हैवी सस्पेंशन के साथ ऑफर की जाती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ