Maruti Brezza: सड़क पर सनरूफ वाली कार में चलना हर किसी का सपना होता है। मारुति सुजुकी की सनरूफ के साथ एक शानदार कार बाजार में है। हम बात कर रहे हैं Brezza की। कार शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है और इसका टॉप मॉडल बाजार में 14.04 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं
कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसा जानदार सेफ्टी फीचर मिलता है। यह फीचर लोगों को सड़क हादसे से बचाता है। दरसअल, कार को अचानक मोड़ने, ब्रेक लगाने या फिसलने की स्थिति में यह सिस्टम ऑटोमैटिक रूप से चालू हो जाता है और कार के चारों पहियों को धीरे-धीरे रोकता है। यह सिस्टम कार में सेंसर से काम करता है।
पावरफुल कार सड़क पर देती है हाई माइलेज
इस एसयूवी कार में सिंगल पैन सनरूफ में मिलता है। Maruti Brezza का सीएनजी वर्जन 25.51 kmpl की माइलेज और पेट्रोल वर्जन 17.38 kmpl की माइलेज देता है। यह पावरफुल कार सड़क पर 1462 cc पेट्रोल इंजन में मिलती है। बाजार में इसके सीएनजी वर्जन की हाई डिमांड है। इस कार पर करीब तीन माह तक की वेटिंग है।
328 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
Maruti Brezza में चार ट्रिम ऑफर किए जा रहे हैं। यह कंपनी की 5 सीटर एसयूवी कार है जिसमें 328 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। यह कार लॉन्ग रूट में आरामदायक सफर के लिए डिजाइन की गई है। कार में मनोरंजन के लिए 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
हेड-अप डिस्प्ले और हिल-होल्ड असिस्ट
कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स मिलते हैं। इसमें हेड-अप डिस्प्ले और हिल-होल्ड असिस्ट है। Maruti Brezza में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। यह एबीएस और पैडल शिफ्टर्स के साथ आती है। कार का जानदार इंजन 103 PS की पावर देता है।
रियर व्यू मिरर और पार्किंग सेंसर
Maruti Brezza में ऑटो डे/नाइट रियर व्यू मिरर और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है। कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले मिलता है। कार में 137 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। यह कार Mahindra XUV300, Kia Sonet और Renault Kiger को टक्कर देती है।
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines