Maruti Brezza की सबसे ज्यादा 40000 बुकिंग, सितंबर में हुई 3 लाख गाड़ियों की सेल
Edited By Amit Kasana

Maruti Brezza
Edited By Amit Kasana

Maruti Brezza
Maruti Brezza: फेस्टिव सीजन चल रहा है, इस दौरान दीवाली के मद्देनजर लोग गाड़ियों की बुकिंग कर रहे हैं। कोरोना के बाद अब बीते कुछ माह में कारों की सेल बढ़ी है। आंकड़ों पर गौर करें तो सितंबर 2023 में अलग-अलग ब्रांड की कुल 3,63,733 यूनिट्स गाड़ियों की ब्रिकी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें मारुति सुजुकी की कुल 1,81,343 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, विपणन और बिक्री शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में कंपनी के पास 40,000 बुकिंग Brezza, 23,000 बुकिंग Vitara Brezza, 20,000 बुकिंग Fronx, 10,000 बुकिंग Jimny और 7,500 बुकिंग Invicto की आई हुई है।
Maruti Brezza के कीमत की बात करें तो यह कार शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आती है। कार के अलग-अलग वेरिएंट 17.38 से 25.51 kmpl तक की हाई माइलेज देते है। इस धांसू कार में 1462 cc का इंजन मिलता है। कार में पेट्रोल और CNG दोनों वर्जन आते हैं। यह पांच सीटर कार है जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
Maruti FRONX शुरुआती कीमत 7.46 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार का टॉप मॉडल 13.13 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह कार पांच वेरिएंट में ऑफर की जाती है। कंपनी की यह 5 सीटर कार तीन डुअल टोन कलर और सात मोनोटोन कलर में आती है।
Maruti Fronx में 308 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इस कार में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 100 PS की पावर और 148 Nm का टॉर्क देता है। यह कंपनी की माइल्ड हाइब्रिड कार है जिसमें 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जाता है।
Maruti Jimny बाजार में शुरुआती कीमत 12.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। फिलहाल इसके दो वेरिएंट Zeta और Alpha मिलते हैं। यह कंपनी की 4 सीटर कार है। इसमें 210 mm का ग्राउंट क्लीयरेंस मिलता है। Jimny में 208 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इस एसयूवी कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है। यह इंजन 105 PS की पावर और 134 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: