मारुति सुजुकी ब्रेजा ने पिछले महीने 16,971 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि पिछले साल कंपनी ने ब्रेजा की 17,063 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस बार बिक्री में 1% की ग्रोथ देखने को मिली है। फिर भी यह गाड़ी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। दूसरे नंबर पर Nexon ने अपनी जगह बनाई है। इस एसयूवी की पिछले महीने 15,457 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि 14,345 यूनिट्स की बिक्री कर फ्रोंक्स तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। इसके अलावा चौथे नंबर पर टाटा पंच में जगह बनाई है। पिछले महीने इस कार की 12,496 यूनिट्स की बिक्री हुई। तो वहीं 8,068 यूनिट्स की बिक्री करके किआ सॉनेट पांचवे नंबर पर है। आइये जानते हैं ब्रेजा के फीचर्स और कीमत के बारे में …
Maruti Brezza के टॉप फीचर्स
परफॉरमेंस के लिए मारुति सुजुकी ब्रेजा में K-सीरीज का 1.5- डुअल जेट WT पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो स्मार्ट हाईब्रिट टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 103hp का पावर और 137Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
साथ ही यह 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। माइलेज की बात करें तो ब्रेजा का मैनुअल वैरिएंट 20.15 kmpl और ऑटोमैटिक वैरिएंट 19.80 kmpl का माइलेज देगा, जबकि CNG पर यह 25km की माइलेज ऑफर करती है।
इस एसयूवी में स्पेस काफी अच्छा है। 5 लोग आराम से इसमें बैठ सकते हैं। मल्टी इन्फॉर्मेशन देने वाला कैमरा है। इसमें 360 डिग्री कैमरा मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम, 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स हैं।
मारुति सुजुकी ब्रेजा में स्पेस अच्छा मिल जाता है और 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। यह गाड़ी हाइवे पर जमकर चलती है। सिटी ड्राइव में भी निराश होने का मौका नहीं देती। अगर आपका बजट 10 लाख के आस-पास है तो आप ब्रेजा को चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: विदेश मंत्री जयशंकर की बुलेटप्रूफ कार के आगे AK-47 भी बेअसर! खूबियां देख हिल जाएगा दिमाग
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
4 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
22 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines