Maruti Brezza Becomes Best Selling SUV: देश में एसयूवी गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के ग्राहक कॉम्पैक्ट एसयूवी पर शिफ्ट हो रहे हैं। कार कंपनियों ने अपनी अगस्त महीने की सेल्स रिपोर्ट्स जारी कर दी है। टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट आ चुकी है। इस बार हुंडई क्रेटा और टाटा पंच को पीछे छोड़ते हुए मारुति सूजुकी की ब्रेजा ने बाजी मार ली है। बिक्री के मामले में ब्रेजा ने लगाई कितनी ऊँची छलांग? आइये जानते है
मारुति सुजुकी ब्रेजा बनी नंबर 1
मारुति सुजुकी ब्रेजा ने बीते अगस्त महीने में भारतीय कार बाजार में अपनी बिक्री के दम पर तहलका मचा दिया और सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। पिछले महीने (अगस्त 2024) ब्रेजा की 19,190 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल अगस्त महीने में ही ब्रेजा की कुल 14,572 यूनिट्स की बिक्री की थी, यानी बार ग्रोथ (YoY) 32% रही है। इस बार ब्रेजा की बिकी में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है जबकि इसी साल जुलाई में ब्रेजा की 14,676 यूनिट बिकी और यह छठे स्थान पर रही थी।
ब्रेजा ने बिक्री के मामले में हुंडई क्रेटा, टाटा पंच को बुरी तरह पछाड़ दिया है। 4 मीटर से कम लम्बाई वाली ब्रेजा अपने सेगमेंट की सबसे शानदार SUV भी मानी जाती है। यह सबसे ज्यादा आरामदायक भी है। इसमें लगा दमदार इंजन माइलेज के मामले में भी सबसे ऊपर है। पेट्रोल के साथ ब्रेजा में आपको CNG का भी ऑप्शन मिलेगा। इस समय मारुति सुजुकी ब्रेजा की एक्स शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये की है।
इंजन और पावर
मारुति ब्रेजा में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क देगा। इसे 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा। माइलेज की बात करें तो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह गाड़ी 20.15kmpl और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 19.80kmpl तक का माइलेज देती है। इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है।
Mahindra XUV 3XO से असली मुकाबला होगा
मारुति सुजुकी ब्रेज़ा का सीधा मुकाबला Mahindra XUV 3XO से है जिसकी कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है। XUV 3XO में बढ़िया स्पेस के साथ फीचर्स की भरमार है। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह म,मिल जाती है। इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। इसमें लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री सराउंड व्यू, ब्लाइंड व्यू मिरर, इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
XUV 3XO में 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है जिसे सिटी और हाईवे को ध्यान में रखते हुए Tune किया है। परफॉरमेंस की बात करें तो महिंद्रा XUV 3XO के इंजन में दम है। सिटी ड्राइव से लेकर हाईवे पर यह जमकर चलती है। खराब रास्तों पर यह निराश होने का मौके नहीं देती।
यह भी पढ़ें: Tax free हुईं टोयोटा की कारें,13 लाख रुपये तक की होगी बचत
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
21 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
23 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines