Hatchback Cars: इंडियन कार मार्केट में हैचबैक कारों की हमेशा डिमांड रही है। इन फैमिली कारों में हाई माइलेज, किफायती दाम के अलावा लोग बड़ा बूट स्पेस तलाशते हैं। इस सेगमेट में मारुति सुजुकी की एक धाकड़ कार है Baleno. खास बात यह है कि कंपनी 31 मई तक अपनी इस कार पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
जानदार इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन
मारुति सुजुकी बलेनो में कंपनी 1197 cc का दमदार इंजन देती है। यह इंजन 76.43 से 88.5 Bhp का पावर देता है। बलेनो में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है। कंपनी इसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों वर्जन देती है। कार का पेट्रोल वर्जन 22.35 से 22.94 kmpl तक की माइलेज देता है। वहीं, इसका सीएनजी वर्जन 30. (https://cityoflightpublishing.com) 61km/kg की माइलेज देता है।
6 एयरबैग के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
Maruti Baleno 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। इस फैमिली कार में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। कार में 6 एयरबैग का विकल्प है। इसके अलावा कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट, सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, ISOFIX एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर और एक 360-डिग्री कैमरा दिया गया है।
मिलते हैं अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन
Maruti की यह कार शुरूआती कीमत 6.61 लाख रुपये से लेकर 9.88 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसके चार ट्रिम Sigma, Delta, Zeta और Alpha आते हैं। कंपनी इसमें छह मोनोटॉन Nexa Blue, Pearl Arctic White, Grandeur Grey, Splendid Silver, Opulent Red, Luxe Beige कलर ऑप्शन देती है।
9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
कार में ज्यादा सामान रखने के लिए 318 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। वहीं, सीएनजी में 55 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। कार 113 Nm की पीट टॉर्क जेनरेट करती है। कार में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाजार में यह कार Hyundai i20, Tata Altroz, Citroen C3 और Toyota Glanza को सीधा टक्कर देती है।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines