Maruti Baleno: मारुति सुजुकी हैचबैक सेगमेंट में कई गाड़ियां ऑफर करता है। कंपनी की इस सेगमेंट में एक धाकड़ कार है जो सितंबर 2023 में बिक्री में नंबर 1 रही। इतना ही नहीं यह कार 30 kmpl की हाई माइलेज देती है। यह लग्जरी कार शुरुआती कीमत 6.61 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।
वैगनआर की 16250 यूनिट्स की बिक्री
आंकड़ों पर गौर करें तो बीते सिंतबर में बलेनो की सबसे अधिक 18417 यूनिट्स की सेल हुई। इसके बाद वैगनआर की कुल 16250 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद तीसरे नंबर पर नेक्सन की 15325 यूनिट्स की सेल हुई। वहीं, मारुति की ब्रेजा के 15001 यूनिट्स और पांचवें नंबर पर मारुति की स्विफ्ट की कुल 14703 यूनिट्स की सेल हुई है।
कार में हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स
Maruti Baleno फैमिली के लिए सुपर सेफ कार है। इस कार में आगे और पीछे दोनों में एयरबैग दिए गए हैं। इसमें एबीएस सिस्टम दिया गया है, जो चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। कार में हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में चार वेरिएंट आते हैं।
कार में 1.2 लीटर का इंजन मिलता है
कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम के साथ 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। कार में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में 1.2 लीटर का इंजन मिलता है और इसमें पेट्रोल के साथ सीएनजी दोनों का ऑप्शन है। सड़क पर यह कार 88.5 Bhp की पावर देती है। कार में वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो का फीचर मिलता है।
कीलेस एंट्री और 318 लीटर का बूट स्पेस
कार में 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर सीट पर चाइल्ड एंकर, ऑटो एसी और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। Maruti Baleno सीएनजी पर 30.61km/kg की हाई माइलेज देती है। कार में पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, हेड-अप डिस्प्ले, और कीलेस एंट्री का फीचर मिलता है। इसमें 318 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
छह मोनोटॉन कलर ऑफर कर रही कंपनी
पेट्रोल पर यह कार 22.94 kmpl की माइलेज देता है। कार में 113 Nm का टॉर्क मिलता है। इसका टॉप मॉडल 9.88 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इस कार का Hyundai i20, Tata Altroz और Citroen C3 से मुकाबला है। कंपनी इसमें छह मोनोटॉन कलर ऑफर कर रही है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
22 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines