Maruti Baleno: मारुति सुजुकी अपनी धाकड़ माइलेज वाली कारों के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी की एक दमदार कार है Maruti Baleno. यह कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों पावरट्रेन में आती है। खास बात यह है कि बीते मई माह में Baleno कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार रही है।
बलेनो के सबसे अधिक कुल 18,733 यूनिट्स की बिक्री
जानकारी के अनुसार बीते मई 2023 में मारुति सुजुकी बलेनो के सबसे अधिक कुल 18,733 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, इसके बाद दूसरे नंबर पर मारुति स्विफ्ट की 17,300 यूनिट्स और तीसरे नंबर पर मारुति वैगनआर के कुल करीब 16,300 यूनिट्स की सेल की गई है।
फाइल फोटो
कार में 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है
Maruti Baleno में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग दिए गए हैं। यह शानदार शुरुआती कीमत 6.61 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है, जो इसे हाई परफॉमेंस कार बनाता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।
कार में 318 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
कार में 1197 cc का इंजन मिलता है। यह कार अलग-अलग पावरट्रेन में 76.43 से 88.5 Bhp की पावर देती है। यह धाकड़ कार 113 Nm की पीट टॉर्क जेनरेट करती है। Maruti Baleno का सीएनजी वर्जन 30.61km/kg की माइलेज देती है। कार का पेट्रोल वर्जन 22.35 से 22.94 kmpl तक की माइलेज देता है। कार में 318 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
कार में हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में 9 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Maruti Baleno CNG में 55 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाजार में यह कार Hyundai i20, Tata Altroz, Citroen C3 और Toyota Glanza से मुकाबला करती है।
सेफ्टी के लिए मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
Maruti Baleno में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट, सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, ISOFIX एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर और एक 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो इंफोटेनमेंट सिस्टम है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
6 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines