Cheapest CNG Cars: जो लोग डेली कार से ऑफिस यह अन्य जरूरी काम करते हैं उनके लिए तो इलेक्ट्रिक कारें अच्छा ऑप्शन है या फिर CNG कारें…लेकिन भी भारत में सस्ती इलेक्ट्रिक कारें मौजूद नहीं हैं। ऐसे में अभी भी CNG कारें काफी किफायती साबित हो रही हैं और इनकी डेली रनिंग कॉस्ट Royal Enfield Himalayan 450 से भी कम है… यहां हम आपके लिए भारत की सबसे किफायती CNG कारों की जानकारी दे रहे हैं जिनकी माइलेज 36 km/kg है और कीमत 5.13 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Celerio CNG (माइलेज: 35.60 km/kg)
मारुति सुजुकी सलेरियो एक किफायती CNG कार है। पेट्रोल के साथ यह CNG में भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 6.73 लाख रुपये है। इस कार में 1.0 लीटर K10C इंजन मिलता है जोकि CNG मोड में 57hp की पावर और 82 Nm का टार्क जेनरेट करती है। यह कार 35.60 km/kg की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए कार में एयरबैग्स से लेकर एंटी क्लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस कार का डिजाइन काफी आकर्षित करता है और इसमें स्पेस कफी अच्छा मिल जाता है।
यह भी पढ़ें: पहले लगी आग फिर हुआ ब्लास्ट! आग का गोला बनी Royal Enfield Bullet, आप भी न करें ये गलतियां
Maruti Suzuki ALTO CNG (माइलेज: 31.59 km/kg)
मारुति सुजुकी ऑल्टो अब बजट सेगमेंट में बाहर हो चुकी है। इसके CNG मॉडल की एक्स-शो रूम कीमत 5.13 लाख रुपये है। इसमें 60 लीटर का CNG सिलिंडर मिलता है। यह कार 800cc इंजन के साथ है जोकि 30.1 kW की पावर और 60 Nm का टॉर्क जन रेट करता है। यह कार 31.59 km/kg की माइलेज ऑफर करती है। अगर आपके पास बजट कम है तो ऑल्टो सीएनजी आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकती हैं। सेफ्टी के लिए कार में एयरबैग्स से लेकर एंटी क्लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Tata Tiago iCNG (माइलेज: 26.49 km/kg)
टाटा टियागो CNG एक मजबूत कार है। इसे आप पेट्रोल और CNG दोनों में खरीद सकते हैं। इसमें 1.2 लीटर का इंजन लगा है जोकि CNG मोड पर 73hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। यह कार 26.49km/kg की माइलेज ऑफर करता है। कार की कीमत 6.64 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: अगर कार का AC नहीं कर रहा कूलिंग, तो तुरंत करें ये काम, मिनटों में ठंडा हो जाएगा केबिन
नोट: Royal Enfield Himalayan 450 की एक्स-शो रूम कीमत 2.85 लाख रुपये से शुरू होती है। इसकी एवरेज माइलेज करीब 30 किलोमीटर प्रतिलीटर है। उस लिहाज से तो जिन CNG कारों की जानकारी हमने यहां आपको दी है वो इस बाइक से ज्यादा किफायती हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
19 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
21 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
22 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
23 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines