Ram Navami Car Discounts: देश भर में आज राम नवमी (Ram Navami) मनाई जा रही है। इस शुभ अवसर पर कार निर्मता कंपनियां भी ग्राहकों के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स लेकर आई हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कारों पर काफी डिस्काउंट जारी किया है। ग्राहकों के पास 67,000 रुपये तक का डिस्काउंट पाने का मौका है। आइये जानते हैं किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट…
मारुति सुजुकी ने दिया जबरदस्त डिस्काउंट
Alto K10 पर आपको 67,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा S-Presso की खरीद पर आप पूरे 61,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आप मारुति वैगन-आर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस कार पर आपको अभी पूरे 66,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
जबकि कंपनी की सलेरियो पर आप पूरे 61,000 रुपये तक बचा सकते हैं। इन ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए मारुति सुजुकी शो-रूम से संपर्क करें। इन डिस्काउंट में एक्सचेंज ऑफर से लेकर कैश बेनिफिट शामिल हैं।
Hyundai ने दिया बड़ा डिस्काउंट
राम नवमी के इस शुभ अवसर पर हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी दो कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट पेश किया है। कंपनी की सेडान कार Verna की खरीद पर आप पूरे 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस डिस्काउंट में 15,000 रुपये का कैश बेनिफिट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल है।
इसके अलावा कंपनी की एमपीवी Alcazar पर आप पूरे 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। डिस्काउंट में 35,000 रुपये का कैश बेनिफिट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल है।
यह भी पढ़ें: Smart Key के साथ लॉन्च हुआ यामाहा का मैक्सी स्कूटर, सुपरबाइक जैसा देगा फील
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
4 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
9 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
11 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines