Monsoon Car Discounts: मानसून के मौसम में कारों की बिक्री कम हो जाती है। अब ऐसे में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनियां काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर करती हैं।इस महीने अगर आप मारुति सुजुकी और हुंडई की कोई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए किफायती साबित हो सकता है। आइये जानते हैं किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट? और कैसे आप इन डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।
हुंडई ने दिया मानसून डिस्काउंट
जून महीने में अगर आप हुंडई की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा और फायदेमंद साबित हो सकता है। इस महीने कंपनी अपनी कारों पर पूरे 85,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बात करें तो i20 पर इस महीने आप पूरे 70,000 रुपये तक डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा Venue पर 85,000 रुपये तक रुपये तक की बचत का फायदा आप उठा सकते हैं।
अगर आप हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter खरीदने की सोच रहे हैं तो इस गाड़ी पर 60,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हुंडई इस महीने अपनी हैचबैक कार ग्रैंड i 10 पर 85,000 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। इस महीने हुंडई की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये सभी ऑफर्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी हुंडई डीलर्स से संपर्क करें।
मारुति सुजुकी की कारों पर बड़ा डिस्काउंट
इस महीने मारुति सुजुकी भी अपनी कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट केवल नेक्सा शोरूम में बिकने वाली कारों पर ही दिया जा रहा है। इस महीने मारुति बलेनो के पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर 1.02 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं इग्निस हैचबैक के पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 62,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसके अलावा मारुति फ्रॉन्क्स खरीदने पर आप इस महीने 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
मारुति सुजुकी अपनी ऑफ-रोड Jimny के अल्फा वेरिएंट पर 1 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है। इसके अलावा सेडान कार सियाज पर 40,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
मारुति XL6 के सभी वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस के साथ 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) के हाइब्रिड पेट्रोल वर्जन पर 1.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, कंपनी अपनी सबसे प्रीमियम एमपीवी इनविक्टो के अल्फा वेरिएंट पर 1.40 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सभी ऑफर सिर्फ 30 जून तक ही लागू हैं।
यह भी पढ़ें: Honda City Sport vs Skoda Slavia Sportline: डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस, जानिए कौन सी कार है बेस्ट
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
13 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
14 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
16 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
19 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
20 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines