Maruti cars price cut details in hindi: मारुति सुजुकी कार लवर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल और हैचबैक गाड़ियों की कीमतों में कटौती की है। अब आपको Maruti की Alto K10, S-Presso, Celerio, Wagon R, Dzire, Ignis, Baleno और Fronx को खरीदने पर कम पैसे देने होंगे।
Brezza और Ertiga पर नहीं कोई डिस्काउंट
इन सभी गाड़ियों के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कीमतों पर 5000 रुपये कम किए गए हैं। यह सभी हाई सेल कार हैं, और Ignis को छोड़कर इन सब गाड़ियों में सीएनजी इंजन भी अवेलेबल है। बता दें जिन गाड़ियों की कीमतें कम की गई हैं वह सभी Nexa और Arena डीलरशिप पर बेची जाती हैं। कंपनी अपनी नई Swift, Brezza, Ertiga, XL6, Invicto, Grand Vitara, Jimny और Ciaz पर फिलहाल कोई छूट नहीं दे रही है।
मैनुअल ट्रांसमिशन गाड़ियों में मिलती है हाई माइलेज
गौरतलब है कि मारुति सुजुकी ने पिछले साल कुल 1.32 लाख ऑटोमैटिक गाड़ियां सेल की थीं। मारुति अपनी गाड़ियों में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर करती है। मैनुअल के मुकाबले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को चलाने में ज्यादा थकान नहीं होती है। मैनुअल ट्रांसमिशन की गाड़ियां ऑटोमेटिक कारों के मुकाबले ज्यादा माइलेज देती हैं।
Wagon R में आठ कलर ऑप्शन मिलते हैं
कंपनी की Wagon R के बारे में बात करें तो यह हाई सेल कार में से एक है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार सीएनजी में भी ऑफर की जाती है। न्यू जनरेशन के लिए कार में आठ कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। अप्रैल 2024 में Maruti Wagon R की कुल 17,850 यूनिट्स की सेल हुई थी।
5 सीटर कार कार में हाई पावर
कार 90 PS की पावर और 89 Nm टॉर्क जनरेट करती है। इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। कंपनी अपनी इस 5 सीटर कार को शुरुआती कीमत 6.70 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर कर रही है। कंपनी का दावा है कि यह कार पेट्रोल इंजन 25.19 kmpl तक की माइलेज देती है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
26 mins agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
5 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
7 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines