Big Car Discount: मई का महीना चल रहा है और नई कार खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है… इस महीने अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको काफी अच्छा डिस्काउंट मिल जाएगा। मारुति सुजुकी की कारों के साथ हुंडई और होंडा भी अपनी कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर का रही हैं। तो किस कार पर चल रहा है कितना डिस्काउंट आइये जान लेते हैं।
Maruti Alto K10
मारुति सुजुकी अपनी छोटी कार Alto K10 पर इस समय काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही है। इस महीने इस कार की खरीद पर आप पूरे 63,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज ऑफर और कैश डिस्काउंट भी शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी के शोरूम से संपर्क कर सकते हैं। इस कार की कीमत 3.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
यह आपको पेट्रोल और CNG ऑप्शन में मिलेगी। पेट्रोल मोड पर यह 25km और CNG मोड पर यह 34km की माइलेज देती है। इंजन की बात करें तो इस कार में 998 cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 67 bhp की पावर जनरेट करता है। इसमें मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+EBD, 3 पॉइंट सीट बेल्ट और फ्रंट डिस्क ब्रेक्स की सुविधा मिलती है। इसके अलावा मारुति अपनी स्विफ्ट पर 38,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जबकि वैगन-आर पर 60,000 रुपये तक की बचत कर सकते है।
Hyundai की कारों बढ़िया डिस्काउंट
मई के इस महीने में हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue पर आप पूरे 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस डिस्काउंट में 25,000 का कैश डिस्काउंट और 10,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इस महीने हुंडई अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर (Exter) पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है।
Exter की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है। इतना ही नहीं कंपनी ग्रैंड आई 10 नियोस पर पूरे 48,000 रुपये तक का डिस्काउंट का लाभ आप उठा सकते हैं। इस डिस्काउंट में 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
Honda की कारों पर 96,000 रुपये की बचत
अगर आप होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज को खरीदने की सोच रहे हैं तो इस समय इस कार पर पूरे 96,000 रुपये तक की बड़ी बचत आप कर सकते हैं। इसके अलावा Honda City Hybrid पर आपको पूरे 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह डिस्काउंट सिर्फ 31 मई तक ही लागू है।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल या डीजल कार मालिकों के लिए वार्निंग, गर्मी में एक चूक करवा सकती है तगड़ा नुकसान
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
11 mins agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
5 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
22 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines