हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Maruti Alto या Kwid, कौन सी सस्ती फैमिली कार आपके लिए बेस्ट?, जानें कंपैरिजन

Maruti Alto K10 फैमिली कार है, जिसमें 214 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार में 998 cc का पावरफुल पेट्रोल इंजन दिया गया है।

विज्ञापन
Maruti Alto K10 Vs Renault Kwid

Maruti Alto K10 Vs Renault Kwid: बाजार में पांच लाख से कम कीमत की सस्ती फैमिली कार काफी डिमांड में रहती हैं। इस सेगमेंट में दो स्मार्ट कार हैं Maruti Alto K10 और Renault Kwid. मारुति जहां अपनी इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर करते हैं। वहीं, Kwid में कलरफुल अट्रैक्टिव इंटीरियर ऑफर किया जाता है।

Maruti Alto K10

यह फैमिली कार है, जिसमें 214 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार में 998 cc का पावरफुल पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार 89 Nm का टॉर्क देती है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह कार शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। कार में चार वेरिएंट आते हैं।

65.71 Bhp की पावर

कार में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो इसे हाई क्लास लुक देता है। कार का टॉप मॉडल 5.96 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। Maruti Alto K10 सड़क पर मैक्सिमम 65.71 Bhp की पावर देती है। कार में 6 मोनोटोन कलर अवेलेबल हैं। कार में सीएनजी का ऑप्शन है। सीएनजी पर यह कार 33.85 km/kg की माइलेज देती है।

विज्ञापन

Renault Kwid

इस क्यूट कार में 22.3 kmpl की माइलेज मिलती है। इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, कीलेस एंट्री और 4-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में 279 लीटर का बूट स्पेस है। कार में 7 कलर ऑप्शन हैं। कार शुरुआती कीमत 4.70 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। कार में 89 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है, जो इस हाई स्पीड देता है।

डैशिंग पांच वेरिएंट

कार में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले मिलता है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में मैनुअल एसी का ऑप्शन है। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे सिस्टम हैं। इसमें रियर पार्किंग सेंसर और 999 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। कार में 67.06 Bhp की पावर निकलती है। इसमें अलग-अलग डैशिंग पांच वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola