Maruti Cars Under 5 lakhs: इंडियन कार बाजार में एंट्री लेवल कारों की हाई डिमांड है, ये पांच सीटर कार एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं। बाजार में 5 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर दो स्मार्ट गाड़ियों Maruti Alto K10 और Renault Kwid का ऑप्शन अवेलेबल है। मारुति सुजुकी अपनी कारों में सीएनजी भी ऑफर करती है।
Maruti Alto K10 में थ्री सिलेंडर इंजन हाई पावर इंजन
यह कार 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है, इसमें स्टाइलिश टेल लाइट और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह कार सीएनजी इंजन में भी आती है, कंपनी का दावा है कि यह कार CNG पर 31.59 km/kg तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। इसमें इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप दिया गया है, जो इसके लुक्स को बढ़ाता है। इस कार में राइडर की सेफ्टी के लिए एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
Alto K10 में मिलता है यह सब
- कार में 60 लीटर का CNG सिलेंडर आता है।
- पेट्रोल पर यह कार 24.39 kmpl तक की माइलेज देती है।
- इसमें सात वेरिएंट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है।
- अलॉय व्हील और 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।
- कार में हाई पिकअप के लिए 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट होता है।
Renault Kwid में 3731 mm की लंबाई
कार का बेस मॉडल 4.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह कार स्पोर्टी लुक और डुअल टोन कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इस कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे तगड़े सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। हिल स्टार्ट से पहाड़ों पर कार कंट्रोल करने में आसानी होती है। वहीं, स्टेबिलिटी कंट्रोल से तेज स्पीड पर कार को नियंत्रित करना आसान है।
Kwid में आते हैं ये फीचर्स
- चार एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम आता है।
- कार में 999 cc इंजन दिया गया है।
- इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर और एयरबैग दिए गए हैं।
- कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम आता है।
- यह कार एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
10 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
12 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
13 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
15 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines