हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बुरी खबर! Maruti Alto k10 में आई बड़ी खराबी, पार्ट चेंज किये बिना मत चलाना

Maruti Suzuki Alto K10 Recall: मारुति सुजुकी ने जिन 2,555 ऑल्टो K10 को रिकॉल किया है उनके स्टीयरिंग गियरबॉक्स असेंबली में खराबी पाई गई है। अगर आप पास भी ऑल्टो K10 है और आपको इस तरह की खराबी देखने को मिल रही है, तो तुरंत मारुति सुजुकी ऑथोराइज्ड डीलरशिप से संपर्क करें

विज्ञापन

Maruti Suzuki Alto K10 Recall: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने ऑल्टो K10 (Alto K10) की 2,555 यूनिट्स को वापस मंगाने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक एक खास बैच की कारों में खराबी आई है जिसके कारण यह रिकॉल किया गया है। जिन गाड़ियों में खराबी पाई गई है उन्हें मारुति सुजुकी डीलर वर्क शॉप से कॉल के जरिये संपर्क किया जाएगा। इतना ही नहीं मारुति सुजुकी ने भी कहा है कि जब तक खराब पार्ट को बदल नही दिया जाता तब तक गाड़ी न चलायें… अब आप खुद ही इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि यह इशू कितना बड़ा है।

ऑल्टो K10 में क्या है समस्या ?

मारुति सुजुकी ने जिन 2,555 ऑल्टो K10 को रिकॉल किया है उनके स्टीयरिंग गियरबॉक्स असेंबली में खराबी पाई गई है। अगर आप पास भी ऑल्टो K10 है और आपको इस तरह की खराबी देखने को मिल रही है, तो तुरंत मारुति सुजुकी ऑथोराइज्ड डीलरशिप से संपर्क करें और अपनी कार को सर्विस सेंटर से टेस्ट करवा लें।

जिन कारों में यह खराबी पाई गई है उन्हें कंपनी मुफ्त में ठीक करेगी और ग्राहकों से  किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। लेकिन मारुति की तरफ से गड़बड़ पाई गई कारों की मैनुफैक्चरिंग डेट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी हैं।

विज्ञापन

Maruti Alto K10: कीमत और फीचर्स

मारुति ऑल्टो K10 की एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है। यह एक सस्ती फैमिली कार है जो रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए आज भी बेस्ट ऑप्शन है। इस कार का मुकाबला रेनो क्विड से है।

इस कार में 1.0 लीटर का  3-सिलेंडर डुअलजेट इंजन लगा है जो 67PS की पावर और 89Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा ये कार CNG ऑप्शन में भी आती है।पेट्रोल मोड पर यह कार 24.90 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज और CNG मोड पर 33.85km/kg का माइलेज दे सकता है।

विज्ञापन

Maruti Alto K10: डायमेंशन 

Maruti  Alto K10
Length 3530 mm
Width 1490 mm
Height 1520 mm

Maruti Alto K10: इंजन और पावर 

विज्ञापन
Maruti Alto K10 
Car Specifications
Price
Rs. 4.84 Lakh onwards
Mileage
24.39 to 33.85 kmpl
Engine 998 cc
Safety
2 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

Alto K10 में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है साथ ही  सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री, मैनुअली एडजस्ट किए जाने वाले ORVM, डुअल फ्रंट एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: TVS का ये स्कूटर बताएगा रास्ता, बिना फोन उठाये होगी बात, जानें कीमत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola