Maruti hatchback cars details in hindi: इंडियन बाजार में कम कीमत वाली हाई माइलेज कार ज्यादा बिकती हैं, मारुति सुजुकी अपनी दो एंट्री लेवल गाड़ियों में हाई माइलेज मिलने का दावा करती है। यह गाड़ियां बाजार में 10 लाख रुपये से कम कीमत में अवेलेबल हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Maruti Alto K10 और Maruti Celerio की। इन गाड़ियों में सेफ्टी के लिए एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, यह पांच सीटर कार हाई क्लास इंटीरियर के साथ आती हैं।
Maruti Alto K10 में 998 cc का पेट्रोल इंजन
कंपनी का दावा है कि यह कार सीएनजी पर 33 kmpl तक की माइलेज देती है। यह कार बेहद क्यूट दिखती है, बाजार में यह शुरुआती कीमत 4.59 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस कार में 998 cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है, यह पावरफुल इंजन 65.71 bhp की पावर जनरेट करता है, जिससे आप इस कार से पहाड़ी रास्तों पर भी आसानी से सफर कर सकते हैं।
मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन
मारुति की इस कार का टॉप मॉडल 6.80 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन है। इसमें न्यू जनरेशन के लिए अट्रैक्टिव सात कलर आते हैं, पेट्रोल पर यह कार 24.9 kmpl तक की माइलेज देती है।
Maruti Celerio में कीलेस एंट्री और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
कार में एडवांस फीचर्स जैसे कीलेस एंट्री और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। कार में मिलने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम इसे इंटीरियर से प्रीमियम लुक देता है। कंपनी इस कार में सीएनजी पर 35.6 km/kg की हाई माइलेज निकलने का दम भरती है। यह कार जबरदस्त 998 cc इंजन के साथ आती है, इसमें मैक्सिमम 65.71 Bhp तक की पावर मिलती है।
242 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
यह कार शुरुआती कीमत 6.14 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप बटन, सात कलर ऑप्शन और 242 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार में हिल-होल्ड असिस्ट सिस्टम, अलॉय व्हील और एलईडी लाइट का भी ऑप्शन है।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines