हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दशहरे पर मारुति का तोहफा! पहली बार इस 8 सीटर कार पर आया बंपर डिस्काउंट

Maruti Suzuki Dussehra offer: मारुति सुजुकी invicto की एक्स-शो रूम कीमत 25.21 लाख रुपये से शुरू होती है। पहली बार इस गाड़ी पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Invicto Discount: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए डिस्काउंट ऑफर किया है। कंपनी ने अपनी 7/8 सीटर  ‘Invicto’ MPV पर काफी अच्छा डिस्काउंट दिया है। यह एक शानदार कार है जो कई अच्छे फीचर्स से लैस है। अगर आप Invicto को खरीदने की सोच रहे है ? तो आइये जानते हैं इस महीने कितना डिस्काउंट  का फायदा आप उठा सकते हैं।

Maruti Invicto पर आया सबसे बड़ा डिस्काउंट

मारुति सुजुकी ने अपनी Invicto एमपीवी पर पहली बार डिस्काउंट ऑफर किया है। Nexa डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली इस लग्जरी एमपीवी पर 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट इस दशहरे तक ही लागू रहेगा। उसके बाद यह ऑफर खत्म हो जाएगा। जानते हैं इस गाड़ी तक के फीचर्स और कीमत के बारे में…

Maruti invicto की कीमत

मारुति सुजुकी Invicto की एक्स-शो रूम कीमत 25.21 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 28.92 लाख रुपये है। इस गाड़ी को 7/8 सीटर में उपलब्ध है। यानी जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं। यह टोयोटा इनोवा पर बेस्ड है। लेकिन अबी तक इसे वो कामयाबी नहीं मिली जिसे सोचकर मारुति सुजुकी ने इसे बाजार में उतारा था। लगतार इसकी बिक्री कम हो रही है, ऐसे में हो सकता है कि कंपनी इसकी बिक्री भारत में बंद कर दे।

विज्ञापन

इंजन और पावर

मारुति सुजुकी Invicto में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है जो 112kW की पावर और 188 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें टू व्‍हील ड्राइव e-CVR ट्रांसमिशन दिया जाता है। इसके साथ ही यह  हाइब्रिड तकनीक से भी लैस है। जिसमें 168 सेल की बैटरी मिलती है। जिससे इसकी कुल पावर 137 KW की हो जाती है। इसमें 17 इंच के व्हील्स दिए हैं।

फीचर्स की लंबी लिस्ट

Maruti Invicto में फीचर्स की लंबी लिस्ट है। इस कार में 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो इसमें एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस गाड़ी में 8 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर, ABS+EBD , SOS  बटन और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

इसमें बेहद सॉफ्ट सीटें मिलती हैं। इस कार में एलईडी ऑटोमैटिक हैडलैंप, LED DRL, LED टेल लैंप, शॉर्क फिन एंटीना और रियर वाइपर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: 26km की माइलेज, 2 लाख का डिस्काउंट, टैक्स फ्री हुई Honda की ये कार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola