Car Chori Rokne Ka Aasan Tarika: आजकल कार चोरी के तरीके पहले से काफी स्मार्ट हो गए हैं. पहले जहां चोर ताले तोड़कर गाड़ी चुराते थे, वहीं अब नई तकनीक का इस्तेमाल करके बिना किसी निशान के कार गायब कर दी जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ एक साल में अमेरिका में लाखों कार चोरी के मामले सामने आए हैं, जिससे साफ है कि खतरा तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में कार मालिक अपनी महंगी कारों को बचाने के लिए कुछ आसान ट्रिक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो दिखने में अजीब जरूर लग रही है, लेकिन काफी असरदार मानी जा रही है. आइए जानते हैं कैसे ये ट्रिंक कार को चोरी होने से बचा रही हैं.
की-लेस एंट्री सिस्टम बना नई परेशानी
आजकल ज्यादातर नई कारों में की-लेस एंट्री सिस्टम दिया जाता है, जिससे बिना चाबी निकाले ही कार खुल जाती है. यह सिस्टम कार और की-फॉब के बीच वायरलेस सिग्नल के जरिए काम करता है. जैसे ही चाबी पास होती है, कार अपने आप अनलॉक हो जाती है. यह सुविधा जितनी आसान लगती है, उतनी ही खतरनाक भी साबित होती दिखाई दे रही है, क्योंकि यही सिग्नल चोरों के लिए मौका बन जाता है.
---विज्ञापन---
'रिले अटैक' से हो रही है चोरी
आजकल कार चोरी का सबसे आम तरीका 'रिले अटैक' है. इसमें दो लोग मिलकर काम करते हैं; एक कार के पास खड़ा होता है और दूसरा घर के पास खड़ा होता है, जहां चाबी रखी होती है. खास डिवाइस की मदद से वे चाबी के सिग्नल को पकड़कर कार तक पहुंचा देते हैं. कार को लगता है कि चाबी पास में ही है और वह तुरंत खुल जाती है. हैरानी की बात यह है कि यह सिग्नल घर के अंदर से भी पकड़ा जा सकता है, जिससे चोरी करना उनके लिए आसान हो जाता है.
---विज्ञापन---
रिसर्च में सामने आई बड़ी सच्चाई
मीडिया रिोपोर्ट्स के अनुसार, ये वायरलेस सिग्नल कई फीट दूर तक पहुंच सकते हैं, खासकर अगर चाबी दरवाजे या खिड़की के पास रखी हो. कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि चोर बिना सीधी लाइन ऑफ साइट के भी सिग्नल को बढ़ाकर कार तक पहुंचा सकते हैं. इसका मतलब है कि अगर आपकी चाबी घर के अंदर भी है, तब भी आपकी कार सुरक्षित नहीं है, चोरों के हाथ आपके घर के आंदर आसानी से पहुंच सकते हैं.
---विज्ञापन---
एल्युमिनियम फॉयल क्यों बन रहा है बचाव का तरीका
इसी खतरे से बचने के लिए कई लोग अब अपनी कार की चाबी को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटने लगे हैं. फॉयल सिग्नल को ब्लॉक करने का काम करता है, जिससे चोर उसे पकड़ नहीं पाते. इसके अलावा, आप Faraday pouch जैसे खास कवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इतना ही नहीं, चाबी को दरवाजे से दूर रखें और कार की सिक्योरिटी सेटिंग्स को अपडेट रखें. छोटे-छोटे ये कदम कार को बड़ी चोरी से बचा सकते हैं.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---