Manmohan Singh Maruti 800: डॉ. मनमोहन सिंह का के AIIMS में 26 दिसंबर की रात को निधन हो गया। मनमोहन सिंह 10 साल तक भारत में प्रधानमंत्री रहे थे। अपने शांत स्वभाव और साधारण विचारों के कारण लोग इन्हें काफी पसंद करते थे। यही वजह थी कि प्रधानमंत्री रहते हुए भी इनके 2013 के एफिडेविट में सिर्फ एक कार पाई गई। मनमोहन सिंह के पास एक 1996 मॉडल की Maruti 800 कार है। इस कार इन्हें इतना लगाव था कि BMW को भी छोड़ दिया था।
Maruti 800 में दमदार इंजन
मनमोहन सिंह के पास को मारुति सुजुकी 800 कार थी उसमें 796cc का 3 सिलेंडर वाला इंजन मिलता थ जो 37 bhp की पावर और 59 Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम था। कार में 28 लीटर का फ्यूल टैंक दिया थाहै। कार एक लीटर में करीब 16.6 km तक का माइलेज देती है। हालांकि 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह BMW 7 सीरीज कार भी थी जोकि देश की सबसे ज्यादा सुरक्षित कार थी।
आखिर क्यों पसंद थी Maruti 800
योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने डॉ. मनमोहन सिंह के साथ अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि “डॉ. साहब की अपनी एक गाड़ी थी। प्रधानमंत्री आवास में Maruti 800 , चमचमाती काली BMW के पीछे खड़ी रहती थी। वह बार-बार मुझसे कहते, ‘असीम, मुझे इस लग्जरी कार में चलना पसंद नहीं, मेरी गाड़ी तो यह मारुति 800 है।
यह भी पढ़ें: Maruti E Vitara से लेकर Hyundai Creta EV तक, 3 नई इलेक्ट्रिक कारें होंगी लॉन्च, जानिए कीमत
असीम ने आगे बताया कि जब भी PM का काफिला निकलता और डॉ. साहब की Maruti 800 वहीं खड़ी रह जाती। असीम ने लिखा, “मैं उन्हें समझाने की कोशिश करता कि यह गाड़ी (BMW) सुरक्षा कारणों से उनके लिए जरूरी है, लेकिन उनके दिल में अपनी मारुति के लिए खास जगह थी। लेकिन उनकी मारुति 800 के प्रति भावनाएं इसी बात को दर्शाती थीं कि चाहे ओहदा कितना ही बड़ा क्यों न हो, जड़ें हमेशा जमीन से जुड़ी रहनी चाहिए।
Maruti 800 थी आम आदमी की कार
जितनी कामयाबी Maruti 800 को भारत में मिली उतनी आज तक किसी कार को नहीं मिली। सॉलिड बॉडीऔर दमदार इंजन की चलते इस कार का पूरा देश दीवाना था। कंपनी इस कार के इंजन को अपडेट नहीं कर सकी और आखिरकार इसे बंद करना पड़ा। कंपनी ने कहा कि अगर एमिशन नॉर्म्स के तहत अगर इसे अपडेट किया जाता तो इसकी कीमत काफी बढ़ जाती और यह कार आम आदमी की पहुंच से काफी दूर हो जाती।
यह भी पढ़ें: 2025 Honda Unicorn: फैमिली मैन के लिए होंडा लाई नई बाइक, इंजन हुआ एडवांस्ड
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
13 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
14 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
16 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
18 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
19 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines