Video viral: अधिकांश मेट्रो सिटी में अब सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर लगाम कसने के लिए कैमरे लगे हैं। अकसर सोशल मीडिया पर ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले वाहन चालकों का वीडियो वायरल होता रहता है। इस बार बेंगलुरु से एक स्कूटी सवार युवक का वीडियो वायरल हो रहा है।
X अकाउंट पर डाला गया है वीडियो
इस वीडियो को @PrassannakumarR नामक यूजर ने अपने X अकाउंट पर डाला है। उसने लिखा KA05EM1946 -there are 99 existing violations against this vehicle and this makes it 100. Total fine amount of INR 56,000
century for breaking traffic rules
गलत दिशा में बढ़ा आगे
वीडियो में किसी कार के डैश कैम का फुटेज लग रहा है। फुटेज में एक कार सड़क पर जा रही है। सामने से रॉन्ग साइड एक युवक स्कूटी पर आता नजर आता है। कार चालक के उसके आगे वाहन रोकने पर वह वापस नहीं जाता बल्कि उसके आगे से निकलकर फिर सड़क पर गलत दिशा में ही आगे निकल जाता है।
56 हजार रुपये जुर्माने की रकम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब युवक ने स्कूटी के नंबर से सर्च किया तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। स्कूटर के नाम पर कुल 99 चालान थे, जो अब एक ओर मिलकर 100 हो गए। स्कूटी पर अब तक कुल करीब 56 हजार रुपये का जुर्माना हो चुका है।
इन नियमों को तोड़ा
स्कूटर पर गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना हेल्मेट वाहन चलाना, नो पार्किंग समेत अन्य ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान किए गए थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो डालने वाले ने बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी पर नियम अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
नियम तोड़ने पर जुर्माना
जानकारी के अनुसार बेंगलुरू में बिना हेल्मेट वाहन चलाने, नो एंट्री और डिफेक्टिव नंबर प्लेट पर 500 रुपये तक जुर्माना लगता है। इसके अलावा दुपहिया चलाते हुए मोबाइल पर बात करने का 1000 रुपये का चालान किया जाता है। वहीं, नो पार्किंग का 500 रुपये का जुर्माना होता है।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
2 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
3 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
4 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
5 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines