Hyundai CRETA EV V2L feature: हुंडई मोटर इंडिया 17 जनवरी को अपनी क्रेटा इलेक्ट्रिक को भारत में लॉन्च करने जा रही है। हुंडई को उम्मीद है कि नया मॉडल कार बाजार में तहलका मचा सकता है। डिजाइन से लेकर फीचर्स और रेंज के बारे में कई जानकारी सामने आ चुकी हैं। इस गाड़ी में एक खास फीचर भी शामिल किया है, जिसकी मदद से नई Creta EV से आप चाय-काफी बना सकते हैं, साथ ही जरूरत पड़ने पर अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य जरूरी गैजेट्स को भी चार्ज कर सकते हैं।
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में लगे व्हीकल टू लोड (V2L) फीचर की मदद से ऐसा संभव हो पाएगा। जो लोग लम्बे सफ़र पर इस गाड़ी को लेकर जाएंगे उनको ये V2L फीचर्स काफी पसंद आने वाला है। आपको बता दे कि यही फीचर Tata Nexon EV में भी देखने को मिलता है।
Creta EV: रेंज और फीचर्स
नई Creta EV में दो बैटरी पैक का ऑप्केशन दिया जाएगा इसमें 51.4kWh का बैटरी पैक मिलेगा और सिंगल चार्ज में 472km की मिलेगी और जबकि इसमें 42kWh का एक और बैटरी पैक मिलेगा जो सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा। 10%-80% चार्ज होने के लिए 58 मिनट का समय लगेगा। लेकिन इसके लिए DC चार्जिंग की मदद लेनी पड़ेगी। जबकि AC होम चार्जिंग की मदद से 10%-100% चार्ज होने पर 4 घंटे का समय लगेगा। सिर्फ 7.9 सेकंड्स में यह कार 0-100 km/h की रफ़्तार पकड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: 4 नई इलेक्ट्रिक SUV इस महीने देंगी दस्तक! लिस्ट में Creta ev से लेकर Sierra ev शामिल
सोर्स के मुताबिक नई क्रेटा EV में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स को शामिल किया। सेफ्टी के लिए एसयूवी में 6 एयरबैग , एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, ADAS लेवल 2 , ABS, EBD, Hill Hold Assist और ESP जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
वहीं नई Creta EV में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स को शामिल किया जाएगा। कंपनी इसे 20 लाख रुपये के भीतर लॉन्च कर सकती है। अब देखना होगा भारत में इसे कितनी कामयाबी मिलती है।
यह भी पढ़ें: नई Tata Sumo इस महीने होगी लॉन्च! डिजाइन से लेकर इंजन की जानकारी हुई लीक
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
7 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
10 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
11 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines