नई Hyundai Creta EV से बनेगी चाय-कॉफ़ी, मोबाइल से लेकर गैजेट्स भी होंगे चार्ज

नई Hyundai Creta EV में एक खास फीचर भी शामिल किया है जिसकी मदद से नई Creta EV से आप चाय-काफी बना सकते हैं, साथ ही जरूरत पड़ने पर अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य जरूरी गैजेट्स को भी चार्ज कर सकते हैं।

Creta eV (1)
विज्ञापन

Hyundai CRETA EV V2L feature: हुंडई मोटर इंडिया 17 जनवरी को अपनी क्रेटा इलेक्ट्रिक को भारत में लॉन्च करने जा रही है। हुंडई को उम्मीद है कि नया मॉडल कार बाजार में तहलका मचा सकता है। डिजाइन से लेकर फीचर्स और रेंज के बारे में कई जानकारी सामने आ चुकी हैं। इस गाड़ी में एक खास फीचर भी शामिल किया है, जिसकी मदद से नई Creta EV से आप चाय-काफी बना सकते हैं, साथ ही जरूरत पड़ने पर अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य जरूरी गैजेट्स को भी चार्ज कर सकते हैं।

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में लगे व्हीकल टू लोड (V2L) फीचर की मदद से ऐसा संभव हो पाएगा। जो लोग लम्बे सफ़र पर इस गाड़ी को लेकर जाएंगे उनको ये V2L फीचर्स काफी पसंद आने वाला है। आपको बता दे कि यही फीचर Tata Nexon EV में भी देखने को मिलता है।

Advertisment

Creta EV: रेंज और फीचर्स

नई Creta EV में दो बैटरी पैक का ऑप्केशन दिया जाएगा इसमें 51.4kWh का बैटरी पैक मिलेगा और सिंगल चार्ज में 472km की मिलेगी और जबकि इसमें 42kWh का एक और बैटरी पैक मिलेगा जो सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा। 10%-80% चार्ज होने के लिए 58 मिनट का समय लगेगा। लेकिन इसके लिए DC चार्जिंग की मदद लेनी पड़ेगी। जबकि AC होम चार्जिंग की मदद से 10%-100% चार्ज होने पर 4 घंटे का समय लगेगा।  सिर्फ 7.9 सेकंड्स में यह कार 0-100 km/h की रफ़्तार पकड़ सकती है।

विज्ञापन

सोर्स के मुताबिक नई क्रेटा EV में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स को शामिल किया।  सेफ्टी के लिए एसयूवी में  6 एयरबैग , एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, ADAS लेवल 2 , ABS, EBD, Hill Hold Assist और ESP जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

 वहीं नई Creta EV में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स को शामिल किया जाएगा। कंपनी इसे 20 लाख रुपये के भीतर लॉन्च कर सकती है। अब देखना होगा भारत में इसे कितनी कामयाबी मिलती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ