Bike Care Tips: अगस्त का महीना भी अब खत्म होने को है, मानसून भी अब धीरे–धीरे जा रहा है। इस बार देश में जमकर बारिश हुई है। भारी बारिश के चकते गाड़ियों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ा है। बारिश के बाद बाइक की देखभाल करना बहुत जरूरी है, वरना बीच रास्ते ब्रेक डाउन का शिकार हो सकती है।
बाइक की सर्विस तो रेगुलर जरूरी है ही साथ ही अगर आप छोटी–छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो बिना वजह ब्रेक डाउन से बच सकते हैं। बाइक की बैटरी से लेकर स्पार्क प्लग तक की केयर सबसे जरूरी है क्योंकि बारिश की वजह से इन हिस्सों में पानी चला जाता है और कई बार तो पानी निकल ही नहीं पाता। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी बाइक सालों–साल नई जैसी रख सकते हैं।
स्पार्क प्लग चेक करें
किसी बाइक में एक तो किसी में 2 स्पार्क प्लग लगे होते हैं। आप घर पर ही इन्हें साफ़ कर सकते है और यदि घर संभव ना हो तो आप बाहर किसी भी मैकेनिक इनकी सफाई करवा सकते हैं। स्पार्क प्लग की सफाई बेहद जरूरी है। अक्सर इसमें कचरा या कार्बन आ जाने से इंजन स्टार्ट होने में काफी दिक्कत होने होती है। हर 1500-2000 किलोमीटर पर स्पार्क प्लग को बदल देना चाहिये। अगर आप स्पार्क प्लग की सफाई/जांच समय–समय पर नहीं करोगे तो यह कभी भी खराब हो सकता है।
हर हफ्ते बैटरी चेक करें
किसी भी बाइक की जान होती बैटरी और समय–समय पर इसकी जांच जरूरी है। यह भी ध्यान दें कि कहीं इसमें कोई लीकेज तो नहीं है अगर ऐसा है तो तुरन्त ठीक करा लेना ही बेहतर होता है। एक बैटरी की लाइफ 2-3 साल की ही होती और अगर इनमें खराबी नजर आये तो नई बैटरी बदल लेनी चाहिए।
एयर फिल्टर
बाइक में लगे एयर फिल्टर की सफाई सबसे जरूरी है, क्योंकि इसके गंदा होने से इंजन पर असर पड़ता है और आपको अच्छी परफॉरमेंस नहीं मिलेगी। इसलिए समय–समय पर एयर फिल्टर की सफाई जरूरी है। शायद आपको यह मालूम नही है कि एयर फ़िल्टर की सफाई से माइलेज में जबरदस्त फर्क नज़र आता है।
इंजन ऑयल की जांच है जरूरी
कई बार जब बाइक हैवी ट्रैफिक में ज्यादा चलती है तो क्लच का इस्तेमाल खूब होता है जिसकी वजह से इंजन Oil भी खूब जलता है। हर 1500-2000 किलोमीटर पर बाइक का इंजन ऑयल चैक करा लें या जब तक इंजन ऑयल कम या काला न पड़ जाए। वरना इंजन गर्म हो होकर ब्रेक डाउन हो जाएगा। इतना ही नहीं इसके अलावा बाइक की चेन सेट को चेक करा लें,अगर ढीली हो गई हो तो थोड़ा सेट करवा लें।
टायर्स में कम नहीं होनी चाहिए
हर मौसम में बाइक के टायर में हवा का प्रेशर सही रखें। ऐसे में हफ्ते में एक बार बाइक के दोनों टायर्स में हवा का प्रेशर जरूर चेक करें। इतना ही नहीं समय–समय पर व्हील बैलेंसिंग कराना भी फायदेमंद रहता है। आजकल नाइट्रोजन हवा आसानी से मिल जाती हैं जोकि टायर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है।
यह भी पढ़ें: अगर कार से निकलता है इस रंग का धुंआ तो हो जाएं सावधान, इंजन को हो सकता है भारी नुकसान
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
6 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines