बारिश के बाद अपनी बाइक में करें ये काम, बढ़ जाएगी इंजन की लाइफ

Bike Care After Monsoon: बाइक की बैटरी से लेकर स्पार्क प्लग तक की केयर सबसे जरूरी है क्योंकि बारिश की वजह से इन हिस्सों में पानी चला जाता है और कई बार तो पानी निकल ही नहीं पाता।

SPARK PLUG
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की सर्विस तो रेगुलर जरूरी है ही साथ ही अगर आप छोटी–छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो बिना वजह ब्रेक डाउन से बच सकते हैं। बाइक की बैटरी से लेकर स्पार्क प्लग तक की केयर सबसे जरूरी है क्योंकि बारिश की वजह से इन हिस्सों में पानी चला जाता है और कई बार तो पानी निकल ही नहीं पाता। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी बाइक सालों–साल नई जैसी रख सकते हैं।

स्पार्क प्लग चेक करें

किसी बाइक में एक तो किसी में 2 स्पार्क प्लग लगे होते हैं। आप घर पर ही इन्हें साफ़ कर सकते है और यदि घर संभव ना हो तो आप बाहर किसी भी मैकेनिक इनकी सफाई करवा सकते हैं। स्पार्क प्लग की सफाई बेहद जरूरी है। अक्सर इसमें कचरा या कार्बन आ जाने से इंजन स्टार्ट होने में काफी दिक्कत होने होती है। हर 1500-2000 किलोमीटर पर स्पार्क प्लग को बदल देना चाहिये। अगर आप स्पार्क प्लग की सफाई/जांच समय–समय पर नहीं करोगे तो यह कभी भी खराब हो सकता है।

विज्ञापन

हर हफ्ते बैटरी चेक करें

किसी भी बाइक की जान होती बैटरी और समय–समय पर इसकी जांच जरूरी है। यह भी ध्यान दें कि कहीं इसमें कोई लीकेज तो नहीं है अगर ऐसा है तो तुरन्त ठीक करा लेना ही बेहतर होता है। एक बैटरी की लाइफ 2-3 साल की ही होती और अगर इनमें खराबी नजर आये तो नई बैटरी बदल लेनी चाहिए।

विज्ञापन

एयर फिल्टर

बाइक में लगे एयर फिल्टर की सफाई सबसे जरूरी है, क्योंकि इसके गंदा होने से इंजन पर असर पड़ता है और आपको अच्छी परफॉरमेंस नहीं मिलेगी। इसलिए समय–समय पर एयर फिल्टर की सफाई जरूरी है। शायद आपको यह मालूम नही है कि एयर फ़िल्टर की सफाई से माइलेज में जबरदस्त फर्क नज़र आता है।

विज्ञापन

इंजन ऑयल की जांच है जरूरी

कई बार जब बाइक हैवी ट्रैफिक में ज्यादा चलती है तो क्लच का इस्तेमाल खूब होता है जिसकी वजह से इंजन Oil भी खूब जलता है।  हर 1500-2000 किलोमीटर पर बाइक का इंजन ऑयल चैक करा लें या जब तक इंजन ऑयल कम या काला न पड़ जाए। वरना इंजन गर्म हो होकर ब्रेक डाउन हो जाएगा।  इतना ही नहीं  इसके अलावा बाइक की चेन सेट को चेक करा लें,अगर ढीली हो गई हो तो थोड़ा सेट करवा लें।

टायर्स में कम नहीं होनी चाहिए

हर मौसम में  बाइक के टायर में हवा का प्रेशर सही रखें। ऐसे में हफ्ते में एक बार बाइक के दोनों टायर्स में हवा का प्रेशर जरूर चेक करें। इतना ही नहीं समय–समय पर व्हील बैलेंसिंग कराना भी फायदेमंद रहता है। आजकल नाइट्रोजन हवा आसानी से मिल जाती हैं जोकि टायर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ