Mahindra BE 6 और XEV 9e ने अपने डिजाइन के दम पर ग्राहकों को लुभाया साथ ही इनके फीचर्स, स्पेस और ड्राइविंग रेंज ने शो-रूम्स ने भीड़ लगा दी। ऐसा अलग डिजाइन अभी तक किसी और इलेक्ट्रिक कार में देखने को नहीं मिला। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा ने अब BE 6 और XEV 9e के पैक टू (Pack Two) के साथ अपडेट करके बाजार में पेश किया है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया है इनमें…
जानकारी के लिए बता दें कि BE 6 को दो बैटरी पैक ऑप्शन में एक ही मोटर दी है, जो रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप के तहत काम करती है। XEV 9e के 79 kWh बैटरी पैक के साथ 656 किलोमीटर की रेंज और BE 6 की रेंज 682 किलोमीटर है। वहीं, 59 kWh बैटरी पर BE 6 की 535 किलोमीटर है जबकि XEV 9e की रेंज 542 किलोमीटर है।
Mahindra BE 6 Pack Two के 79 kWh बैटरी पैक की कीमत 23.50 लाख रुपये है जबकि XEV 9e के 79 kWh बैटरी पैक की कीमत 24.50 लाख रुपये है। BE 6 का बड़ा बैटरी पैक वर्जन 3.40 लाख रुपये और एक्सईवी 9e का बड़ा बैटरी पैक वर्जन 4 लाख रुपये तक सस्ता हो गया है।
क्या खास है पैक टू में महिंद्रा XEV 9e और BE 6 दोनों इलेक्ट्रिक कार के पैक टू में LED हेडलाइट्स, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ LED फॉग लैंप्स, एलईडी फॉग लैंप्स, एलईडी DRL और LED टेल लाइट दी गई है। इसमें एयरोडायनामिक इनसर्ट के साथ 19-इंच अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। इन दोनों कारों के केबिन में 12.3-इंच डिस्प्ले, लेदर अपहोल्स्ट्री, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, रेन सेंसिंग वाइपर, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
सेफ्टी के लिए इन कारों में 6 एयरबैग्स, पार्किंग सेंसर, कैमरा इर लेवल-2 ADAS फीचर्स जैसे लेन कीप असिस्ट और ड्राइवर ड्रोसीनेस डिटेक्शन जैसी खूबियां शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: MG Cyberster: सीजर डोर स्टाइल, 580 km की रेंज, जानिए कितनी दमदार है नई साइबरस्टर
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines