हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पैनोरमिक सनरूफ, धाकड़ सेफ्टी फीचर्स, Mahindra की पावरफुल SUV कार

Mahindra XUV700 में 12 स्पीकर दिए गए हैं। कार में ऑल व्हील ड्राइव आता है, जिससे इसे खराब रास्तों पर हाई पावर जेनरेट होती है।

विज्ञापन
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700: महिंद्रा की बाजार में पावरफुल एसयूवी कार है XUV700. इस कार में 2198 cc का दमदार इंजन मिलता है। इस कार में 197.13 Bhp तक की मैक्सिमम पावर मिलती है। इस बिग साइज कार में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम मिलता है। इस सिस्टम से हादसों से बचाव करने में मदद मिलती है। यह तकनीक कैमरे और सेंसर पर चलती है। किसी व्यक्ति या अन्य वस्तु के कार के अधिक नजदीक होने पर यह सिस्टम अलर्ट जारी करता है।

कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

इस शानदार कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में तीन वेरिएंट AX3, AX5, AX7 आते हैं। Mahindra XUV700 में पांच और सात दोनों सीट ऑप्शन मिलते हैं। कार की रियर सीट पर बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX चाइल्ड एंकर मिलते हैं। यह हाई एंड धांसू कार है। इसमें जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस और हैवी सस्पेंशन मिलते हैं।

विज्ञापन

ट्यूबलेस टायर के साथ अलॉय व्हील

Mahindra XUV700. में 12 स्पीकर दिए गए हैं। कार में ऑल व्हील ड्राइव आता है, जिससे इसे खराब रास्तों पर हाई पावर जेनरेट होती है। यह मल्टी पर्पज कार है, जिसमें ज्यादा सामान और लोगों के साथ सफर कर सकते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 14.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।कार में 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। इसमें ट्यूबलेस टायर के साथ अलॉय व्हील मिलते हैं। Mahindra XUV700 का टॉप मॉडल 26.57 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कंपनी अपनी इस धाकड़ कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन देती है।

6 वे ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट का फीचर

महिंद्रा की इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन वर्जन में मिलते हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल, बिल्ट-इन एलेक्सा कनेक्टिविटी, पैनोरमिक सनरूफ, लेन कीप असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में 6 वे ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट का फीचर दिया गया है। इसमें डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल दिए गए हैं। बाजार में इस का मुकाबला Hyundai Alcazar, MG Hector Plus और Tata Safari से होता है।

विज्ञापन

(smartairfilters.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola