160 की टॉप स्पीड, 16 की माइलेज, Mahindra XUV में मिलते हैं शानदार फीचर्स

Mahindra XUV700 में 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट दिया गया है। कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ 12 स्पीकर लगाए गए हैं।

Mahindra XUV700 Top

Mahindra XUV700 Top

Mahindra XUV700: अगर आप परिवार के लिए एक बिग साइज कम्फर्ट कार लेना चाहते हैं तो एक बार Mahindra की XUV700 के फीचर्स जरूर जान लें। इस धांसू एसयूवी में 160 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह कार सड़क पर मैक्सिमम 16 kmpl की माइलेज देती है।

पैनोरमिक सनरूफ जैसे लग्जरी फीचर्स

Mahindra XUV700 में अलग-अलग 1999 cc से लेकर 2198 cc का पावरफुल इंजन मिलता है। यह जबरदस्त इंजन 152.87 से लेकर 197.13 Bhp तक की पावर देता है। Mahindra अपनी इस कार को शुरुआती कीमत 14.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर करता है। इस बिग साइज कार में पैनोरमिक सनरूफ जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं।

Mahindra XUV700 Top

Mahindra XUV700 Top

पांच कलर ऑप्शन अवेलेबल

इस एसयूवी में पांच कलर ऑप्शन अवेलेबल है। कार का जानदार इंजन 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस शानदार कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Mahindra XUV700 में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

कार 5 सीटर और 7 सीटर दो ऑप्शन

इस एसयूवी कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। यह कार 5 सीटर और 7 सीटर दो ऑप्शन में ऑफर की जा रही है। बाजार में यह कार Hyundai Alcazar, MG Hector Plus और Tata Safari से मुकाबला करती है। कार का टॉप मॉडल 26.57 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ 12 स्पीकर

Mahindra XUV700 में 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट दिया गया है। कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ 12 स्पीकर लगाए गए हैं। Mahindra की इस जानदार कार में डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और बिल्ट-इन एलेक्सा कनेक्टिविटी आती है।

कार में ऑल व्हील ड्राइव

कार में ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन है, जो इसे हाई स्पीड कार बनाता है। इसमें तीन वेरिएंट आते हैं। कार में सेफ्टी और स्मूथ ड्राइव के लिए 360-डिग्री कैमरा मिलता है। कार में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम दिया गया है। कार में आगे और पीछे दोनों जगहों पर एयरबैग मिलते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ