Mahindra XUV700 Discount: फेस्टिव सीजन के बाद भी महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी XUV700 को खरीदने पर आपको फायदा होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस गाड़ी पर न्यू ईयर स्टॉक क्लियरेंस सेल लेकर आई है। XUV70 की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 23.69 लाख रुपये तक जाती है। इस गाड़ी को आप 14 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। अगर आप इस गाड़ी को 31 दिसंबर तक या फिर कार के स्टॉक में रहने तक खरीदते हैं तो आपको 40,000 रुपये तक की बचत होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक XUV700 पर वैरिएंट के हिसाब से 6 महीने तक वेटिंग भी चल रही है।
Mahindra XUV700: इंजन और फीचर्स
इंजन की बात करें तो XUV700 में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क ऑफ़र करता है। इतना ही नहीं इसमें 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी मिलता है, जो 155hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं। लेकिन सिर्फ डीजल इंजन में ही ऑल-व्हील ड्राइव (4WD) का ऑप्शन मिलता है।
सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 7 एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह एक मजबूत गाड़ी है। ग्लोबल NCAP ने इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) के साथ-साथ फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग भी मिलती है।इतना ही नहीं इस गाड़ी में क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट पायलट असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
अन्य फीचर्स की बात करें तो XUV700 में रियर पार्किंग सेंसर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर स्पॉयलर और फॉलो मी होम हेडलैम्प्स जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा गाड़ी में रियर वाइपर, डिफॉगर, LED टर्न इंडिकेटर, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए हैं।
परफॉरमेंस के मामले में महिंद्रा XUV700 एक शानदार गाड़ी है। इसके दोनों ही इंजन काफी अच्छे तरीके से काम करते हैं हर तरह के रास्तों पर यह गाड़ी आसानी से निकल जाती है। सिटी से लेकर हाईवे पर यह जमकर चल्रती है। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह है।
Maruti Jimny Discount
मारुति सुजुकी ने अपनी अपनी सुपर फ्लॉप एसयूवी जिम्नी (Jimny) पर पिछले कुछ महीनों से 2.30 लाख रुपये तक की छूट और लाभ दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ डीलर बिना बिकी इन्वेंट्री को स्थानांतरित करने के लिए एक्स्ट्रा डिस्काउंट की पेशकश कर रहे हैं। इस महीने जिम्नी पर छूट थोड़ी कम है। ज़ेटा और अल्फा दोनों वेरिएंट 80,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध हैं। पहले वाले पर 95,000 रुपये का विशेष MSSF ऑफर मिलता है, जबकि टॉप-एंड अल्फा ट्रिम पर MSSF योजना के एक हिस्से के रूप में 1.50 लाख रुपये तक की छूट मिलती है। कुल मिलाकर, जिम्नी पर 2.3 लाख रुपये तक के लाभ मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: तैयारी कर लो! Maruri Suzuki ला रही हैं नई WagonR, डिजाइन से लेकर इंजन में होगा बदलाव
डिस्क्लेमर:महिंद्रा XUV700 पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में जो जानकारी यहां दी गई है वो सब अलग-अलग प्लेटफॉर्म की मदद ली। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए महिंद्रा शो-रूम से सम्पर्क करें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
13 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
16 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
18 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines