Mahindra XUV700 Price Hike: अगर आप Mahindra XUV700 को खरीदना का मन बना रहे तो अब आपको इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। XUV700 भारत में खूब पसंद की जाती है और इसकी बिक्री भी काफी अच्छी है। बिक्री को बूस्ट करने के लिए कंपनी ने इस साल फेस्टिव सीजन में इस गाड़ी पर काफी अच्छे ऑफर्स पेश किया थे, लेकिन अब जैसे ही फेस्टिव सीजन खत्म हुआ है, इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। आइये जानते हैं XUV700 को खरीदने के लिए अब आपको कितना पैसा एक्स्ट्रा चुकाना होगा।
50,000 रुपये तक महंगी हुई XUV700
महिंद्रा ने XUV700 की कीमत में 50,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। ये बढ़ोतरी इस SUV के चुनिंदा वैरिएंट में की गई है। कंपनी ने इसमें AX3 ट्रिम लेवल के तहत डीजल इंजन वाले दो नए वैरिएंट भी जोड़े हैं। वहीं, इसके सभी 6-सीटर वैरिएंट बंद कर दिए हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण इसकी बिक्री का कम होना। क्योंकि देश में 6 सीटर गाड़ी को कभी वैल्यू फॉर मनी लिस्ट में शामिल ही नहीं किया गया है। भारत में सिर्फ 7 सीटर कारों को कंसीडर किया जाता है।
इंजन और पावर
महिंद्रा XUV700 के इंजन की बात करने तो इसमें इस गाड़ी में 2.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी मिलता है, जो 155hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं। केवल डीजल इंजन में ही ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है। इस गाड़ी में लगे ये दोनों ही इंजन काफी बेहतर परफॉरमेंस का वादा करते हैं। रियल ड्राइव कंडीशन में इसकी परफॉरमेंस भी काफी बेहतर है। रोजाना ड्राइव से लेकर हाईवे पर इसका प्रदर्शन काफी अच्छा माना जाता है। महिंद्रा XUV700 का सीधा मुकाबला टाटा सफारी और एमजी हेक्टर से है।
ग्राहकों को मिलेंगे ये खास फीचर्स
XUV700 को ग्लोबल NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) के साथ-साथ फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग भी मिलती है। इसमें क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट पायलट असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन आदि फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस गाड़ी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लेकर EBD और एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। इसमें कुल 7 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360 डिग्री भी है। इस गाड़ी की कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू होती है ।
Mahindra XUV700 को खरीदने या नहीं ?
SUV सेगमेंट में XUV700 एक शानदार एसयूवी है। 50,000 रुपये कीमत बढ़ने के बाद भी इसे इग्नोर नहीं किया जा सकता। सिटी से लेकर हाईवे पर यह निराश होने के मौका नहीं देती। इसकी परफॉरमेंस बेहद स्मूथ है और इसे ड्राइव करने में आपको मजा आने वाला है।
यह भी Royal Enfield की नई बाइक इस दिन होगी लॉन्च, पुराने मॉडल्स से अलग कैसे?
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
8 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
12 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines