Mahindra XUV700 Blaze Edition may launch soon details in hindi: महिंद्रा कार लवर्स के लिए खुशखबरी है, कंपनी अपने ग्राहकों के लिए Mahindra XUV700 का नया Blaze एडिशन लेकर आई है। खास बात यह है कि यह नई कार matte रेड कलर में मिलेगी। हालांकि कंपनी ने इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनी अपनी इस कार में 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन ऑफर कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Mahindra XUV700 Blaze Edition पेट्रोल मॉडल शुरुआती कीमत 24.24 लाख रुपये में ऑफर की जा सकती है। वहीं, इसका डीजल वर्जन 26.04 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगा।
केवल 2500 लोगों को ही मिलेगा खरीदना का मौका
Mahindra XUV700 Blaze लिमिटेड एडिशन कार है, जिसके केवल 2,500 यूनिट्स तैयार किए जाएंगे। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसकी बुकिंग शुरू होगी और पहले 2500 बुक करने वाले लोगों को इसकी डिलीवरी मिलेगी। इसका matte कलर इस कार को अन्य गाड़ियों से अलग बनाएगा। कार का इंटीरियर ब्लैक और रेड थीम में बनाया गया है। यह कार बाजार में toyota innova hycross को टक्कर देगी।
ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स
इनमें पहले से मिलता है ‘मैट’ कलर
ये 7 सीटर कार है, जो पेट्रोल में सड़क पर 200 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क देती है। यह हाई स्पीड कार डीजल पर 185 hp की पावर और 420 Nm का टॉर्क देती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन आता है। कार में टर्बों इंजन का भी ऑप्शन है और इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। महिंद्रा की इस कार में क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मिलता है। बता दें फिलहाल बाजार में Kia Seltos, Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun मैट फिनिश कलर में ऑफर की जाती है।
ये भी पढ़ें: Maruti और Hyundai की 9 लाख से कम कीमत वाली यह कारें है बेस्ट, 30 की माइलेज और शानदार फीचर्स
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
17 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
18 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
21 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
23 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines