XUV700 AX7 Price Cut: जुलाई में एक नई कार खरीदना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अपनी बिक्री को बढ़ाने और स्टॉक को क्लियर करने के लिए कंपनियां डिस्काउंट दे रही हैं। महिंद्रा ने भी इस महीने अपनी गाड़ियों पर काफी अच्छा डिस्काउंट पेश किया है जो 31 जुलाई 2024 तक लागू रहेगा। इतना ही नहीं XUV700 के तीन साल पूरे होने पर कंपनी ने इसकी कीमत में कटौती कर दी है। आइये जानते हैं…
सस्ता हुआ Mahindra XUV700 का AX7 वेरिएंट
महिंद्रा अपनी गाड़ियों पर हर महीने कुछ न कुछ डिस्काउंट ऑफर करती ही रहती है। XUV700 की 3rd एनिवर्सरी पर कंपनी ने इसके AX7 वेरिएंट पर पूरे 2.20 लाख कम कर दिए हैं। इस वेरिएंट की कीमत 21.39 लाख रुपये से शुरू होती है। इस वेरिएंट में आपको पेट्रोल और डीजल का ऑप्शन मिल जाता है साथ ही यह मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
इंजन और फीचर्स
XUV 700 में 2.0L का पेट्रोल और 2.2L का डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। दोनों इंजन 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसमें 5, 6 और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। इसमें 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का स्पीडोमीटर दिया हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें ADAS लेवल 2, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड, ब्रेक असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा सेटअप और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस गाड़ी में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। यानी देखा जाए तो इस महीने XUV 700 को खरीदने में आपका वाकई फायदा ही है।
इन कारों पर भी मिल रही है छूट
जुलाई में Maruti Jimny पर पूरे 3.30 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Jimny की कीमत 12.74 लाख रुपये से 14.79 लाख रुपये तक जाती है। यह 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। दरअसल Jimny की गिरती बिक्री को देखते हुए कंपनी ने इस पर काफी अच्छा डिस्काउंट पेश किया है। यह डिस्काउंट स्टॉक क्लियर होने तक लागू रहेगा।
MG Gloster पर बंपर डिस्काउंट
MG ने भी अपनी पॉपुलर एसयूवी Gloster पर काफी तगड़ा डिस्काउंट दिया है। इस महीने इस गाड़ी पर आप इसे पर पूरे 4.10 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह ऑफर इसके 2023 मॉडल्स पर दिए जा रहे हैं। इस पूरे डिस्काउंट में एक्सचेंज डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। वहीँ साल 2024 के मॉडल पर 3.35 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Hyundai Alcazar पर 85,000 रुपये की बचत
इस महीने अगर आप Hyundai Alcazar खरीदने की सोच रहे हैं तो इस गाड़ी पर आपको 85,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। यह एक प्रीमियम SUV है। इसमें दो इंजन ऑप्शन देखने को मिलते हैं।
Tata Nexon पर डिस्काउंट
टाटा मोटर्स ने भी इस महीने अपनी Nexon पर इस महीने 60,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया है। यह डिस्काउंट 31 जुलाई तक लागू है। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। Nexon में आपको पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Maruti Fronx को टक्कर देने अब Hyundai ला रही है नई क्रॉसओवर, सामने आई जानकारी
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
5 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines