Mahindra XUV700: महिंद्रा की एक ऐसी कार है जिसकी जिसे हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। बाजार में इस कार की डिमांड लगातार बढ़ रही है। दरअसल, हम बात कर रहे है Mahindra XUV700 की। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते अक्टूबर में कंपनी ने इसके कुल 9297 यूनिट्स की सेल की। इससे पहले सितंबर में यह संख्या करीब 8555 थी। इसके अलावा वर्तमान में इस कार में तकरीबन 25 सप्ताह का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर 2023 में कंपनी के पास इसके कुल 70000 हजार यूनिट्स की डिलीवरी पेडिंग हैं।
कार में 6-स्पीड गियरबॉक्स
इस शानदार कार में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। Mahindra XUV700 में पांच अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस बिग साइज एसयूवी कार में 240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में पांच और सात दोनों सीट ऑप्शन हैं। इसमें 1999 cc और 2198 cc का इंजन ऑप्शन मिलता है। यह कार डीजल और पेट्रोल दोनों वर्जन में ऑफर की जा रही है।
ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प
इस धाकड़ कार में 12 स्पीकर मिलते हैं। यह न्यू जनरेशन कार है, जिसमें टर्बो इंजन का ऑप्शन भी आता है, इसका टर्बो इंजन 200 PS की पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। कार शुरुआती कीमत 14.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का टॉप मॉडल 26.57 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह एसयूवी 152.87 से लेकर 197.13 bhp तक की पावर जनरेट करती है। इसें ऑल व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन मिलते हैं।
पैनोरमिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल
कार में सेफ्टी के लिए सात एयरबैग दिए गए हैं। इसमें दो ट्रिम MX और AX ऑफर किए जाते हैं। यह कार 10.25 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। कार में पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं। Mahindra XUV700 का मुकाबला Hyundai Alcazar, MG Hector Plus और Tata Safari जैसे दमदार कारों से होता है।
(Xanax)
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines