---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

14 लाख में Mahindra की सात सीटर कार, बच्चे बूढ़े और जवान सब हुए दीवाने

Mahindra XUV700 में 12 स्पीकर मिलते हैं। इसका टर्बो इंजन 200 PS की पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

---विज्ञापन---

Mahindra XUV700: महिंद्रा की एक ऐसी कार है जिसकी जिसे हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। बाजार में इस कार की डिमांड लगातार बढ़ रही है। दरअसल, हम बात कर रहे है Mahindra XUV700 की। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते अक्टूबर में कंपनी ने इसके कुल 9297 यूनिट्स की सेल की। इससे पहले सितंबर में यह संख्या करीब 8555 थी। इसके अलावा वर्तमान में इस कार में तकरीबन 25 सप्ताह का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर 2023 में कंपनी के पास इसके कुल 70000 हजार यूनिट्स की डिलीवरी पेडिंग हैं।

---विज्ञापन---

कार में 6-स्पीड गियरबॉक्स

इस शानदार कार में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। Mahindra XUV700 में पांच अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस बिग साइज एसयूवी कार में 240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में पांच और सात दोनों सीट ऑप्शन हैं। इसमें 1999 cc और 2198 cc का इंजन ऑप्शन मिलता है। यह कार डीजल और पेट्रोल दोनों वर्जन में ऑफर की जा रही है।

ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प

इस धाकड़ कार में 12 स्पीकर मिलते हैं। यह न्यू जनरेशन कार है, जिसमें टर्बो इंजन का ऑप्शन भी आता है, इसका टर्बो इंजन 200 PS की पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। कार शुरुआती कीमत 14.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का टॉप मॉडल 26.57 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह एसयूवी 152.87 से लेकर 197.13 bhp तक की पावर जनरेट करती है। इसें ऑल व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन मिलते हैं।

---विज्ञापन---

पैनोरमिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल

कार में सेफ्टी के लिए सात एयरबैग दिए गए हैं। इसमें दो ट्रिम MX और AX ऑफर किए जाते हैं। यह कार 10.25 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। कार में पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं। Mahindra XUV700 का मुकाबला Hyundai Alcazar, MG Hector Plus  और Tata Safari जैसे दमदार कारों से होता है।

---विज्ञापन---

(Xanax)

First published on: Nov 18, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola