Mahindra Big Discount: साल खत्म हुए 5 महीने हो गये हैं लेकिन अभी तक महिंद्रा के पास MY2023 मॉडल की कुछ इन्वेंट्री बची हुई हैं जिसे क्लियर करने के लिए अच्छा-ख़ासा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी इस महीने XUV400 ev, XUV 700 और Scorpio N पर लाखों का डिस्काउंट दे रही है और यह डिस्काउंट पिछले महीने से जारी है। लेकिन डिस्काउंट स्टॉक रहने तक ही है। आइये जानते हैं कि मॉडल पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट।
Mahindra XUV700
- डिस्काउंट: 1.50 लाख रुपये तक
महिंद्रा अपनी फ्लैगशिप एसयूवी XUV700 पर इस महीने पूरे 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह एसयूवी अपने डिजाइन और फीचर्स की वजह से चर्चा में है। इसमें 2.0 लोटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 185hp पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Mahindra XUV700 की कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 27.14 लाख रुपये तक जाती है।
Mahindra XUV400
- डिस्काउंट:4.40 लाख रुपये तक
महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 EV पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस महीने अगर आप इस मॉडल को खरीदते हैं तो आपको पूरे 4.40 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इस समय इस मॉडल की कीमत 15.49 लाख रुपये से लेकर 17.49 लाख रुपये तक जाती है। डिस्काउंट वेरिएंट के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है। फुल चार्ज होने पर यह गाड़ी 375km तक की रेंज ऑफर करती है और यह दो बैटरी पैक के साथ आती है।
Mahindra Scorpio-N
- डिस्काउंट: एक लाख रुपये तक
महिंद्रा स्कार्पियो एन के टॉप मॉडल Z8 (डीजल) पर इस महीने एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि पेट्रोल मॉडल पर 60,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस एसयूवी में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल शामिल है। स्कार्पियो एन की कीमत 13.60 लाख रुपये से लेकर 24.54 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें: 320km की रेंज, 12.69 लाख रुपये कीमत, शानदार लुक, सेफ्टी जीरो निकली ये कार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई डिस्काउंट की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए कंपनी अथवा शोरूम से संपर्क करें।
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 hr agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
6 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
10 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
13 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines