Mahindra XUV400 EV Sale: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में पिछले 2 महीने से गिरावट देखने को मिल रही है। टू-व्हीलर EV की बिक्री में भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। अप्रैल महीने की सेल्स रिपोर्ट में महिंद्रा XUV400 EV की बिक्री गिरी है, और यह लगातार गिर रही है। फुल चार्ज में यह 456km तक की रेंज ऑफर करती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं आखिर वो कौन से कारण है जिनकी वजह से यह गाड़ी कार बाजार में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।
Mahindra XUV400 EV
61% से ज्यादा गिरी XUV400 EV की बिक्री
पिछले महीने XUV400 EV की सिर्फ 347 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि पिछले साल अप्रैल महीने में ही कंपनी ने इसकी 902 यूनिट्स बेच डाली थी, ऐसे में इस बार 555 कम गाड़ियां बेचने पर कंपनी को 61.53 % का घाटा हुआ है।
इसके अलावा इस साल मार्च में XUV400 EV की 350 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि पिछले महीने कंपनी ने 347 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जिससे कंपनी को -0.86% का नुकसान झेलना पड़ा है।
देखा जाए तो भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री लगातर गिर रही है। इस गिरावट के पीछे फेम-2 सब्सिडी खत्म किए जाने का बड़ा असर दिख रहा है। इसके अलावा इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा और डिजाइन में नयापन नही है।
यह भी पढ़ें: Ola और Ather की बिक्री 76% तक गिरी, इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचना हुआ मुश्किल, जानें कारण
Mahindra XUV400 EV
सिंगल चार्ज में चलेगी 456km
महिंद्रा XUV400 ev में दो वेरिएंट EC और EL मिलते हैं, इनमें 34.5kWh और 39.4kWh का बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। इसका 34.5kWh बैटरी वाला वेरिएंट 375 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है जबकि दूसरा बैटरी पैक मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर 456 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है।
सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है। XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी का सीधा मुकाबला Tata Nexon ev से है। ये दोनों ही गाड़ियां एक दूसरे को कांटें की टक्कर देती हैं। लेकिन डिजाइन और क्वालिटी के मामले में यहां महिंद्रा की गाड़ियां काफी बेहतर होती हैं।
यह भी पढ़ें: नई Maruti Swift से 49,000 हजार रुपये तक सस्ती हैं ये दमदार SUVs, मिलती है 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
4 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
6 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines