61% गिरी Mahindra इस इलेक्ट्रिक SUV की बिक्री, 456km की रेंज भी हुई फेल

अप्रैल महीने की सेल्स रिपोर्ट में महिंद्रा XUV400 EV की बिक्री गिरी है, और यह लगातार गिर रही है। फुल चार्ज में यह 456km तक की रेंज ऑफर करती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होती है।

XUV400 EV
विज्ञापन

Mahindra XUV400 EV Sale: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में पिछले 2 महीने से गिरावट देखने को मिल रही है। टू-व्हीलर EV की बिक्री में भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। अप्रैल महीने की सेल्स रिपोर्ट में महिंद्रा XUV400 EV की बिक्री गिरी है, और यह लगातार गिर रही है। फुल चार्ज में यह 456km तक की रेंज ऑफर करती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं आखिर वो कौन से कारण है जिनकी वजह से यह गाड़ी कार बाजार में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।

Mahindra XUV400 EV

Mahindra XUV400 EV

Advertisment

61% से ज्यादा गिरी XUV400 EV की बिक्री
पिछले महीने XUV400 EV की सिर्फ 347 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि पिछले साल अप्रैल महीने में ही कंपनी ने इसकी 902 यूनिट्स बेच डाली थी, ऐसे में इस बार 555 कम गाड़ियां बेचने पर कंपनी को 61.53 % का घाटा हुआ है।

इसके अलावा इस साल मार्च में XUV400 EV की 350 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि पिछले महीने कंपनी ने 347 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जिससे कंपनी को -0.86% का नुकसान झेलना पड़ा है।

देखा जाए तो भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री लगातर गिर रही है। इस गिरावट के पीछे फेम-2 सब्सिडी खत्म किए जाने का बड़ा असर दिख रहा है। इसके अलावा इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा और डिजाइन में नयापन नही है।

विज्ञापन
Mahindra XUV400 EV will soon come with update features 10.25-inch touchscreen know price detail, ev cars, Mahindra cars, suv cars

Mahindra XUV400 EV

विज्ञापन

सिंगल चार्ज में चलेगी 456km

महिंद्रा XUV400 ev में दो वेरिएंट EC और EL मिलते हैं, इनमें 34.5kWh और 39.4kWh का बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। इसका 34.5kWh बैटरी वाला वेरिएंट 375 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है जबकि दूसरा बैटरी पैक मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर 456 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है।

विज्ञापन

सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है। XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी का सीधा मुकाबला Tata Nexon ev से है। ये दोनों ही गाड़ियां एक दूसरे को कांटें की टक्कर देती हैं। लेकिन डिजाइन और क्वालिटी के मामले में यहां महिंद्रा की गाड़ियां काफी बेहतर होती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ