---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

456 km की ड्राइविंग रेंज, धाकड़ सेफ्टी फीचर्स, Mahindra EV कार

Mahindra XUV400 EV में 5 कलर ऑप्शन हैं। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी अवेलेबल है। यह कार 10 कलर ऑप्शन में मिलती है।

---विज्ञापन---

Mahindra XUV400 EV: मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज है। इसी सेगमेंट में महिंद्रा की स्मार्ट ईवी कार है XUV400 EV. यह न्यू जनरेशन कार एक बार फुल चार्ज होने पर 375 से लेकर 456 km तक की ड्राइविंग रेंज निकालती है। यह 5 सीटर SUV कार है, जिसमें डुअल टोन कलर ऑफर किए जाते हैं। इसमें अलॉय व्हील का भी ऑप्शन है।

---विज्ञापन---

39.4 kWh का बैटरी पैक

इस पावरफुल ईवी कार में 147.51 bhp तक की पावर मिलती है। Mahindra XUV400 EV शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह कार 34.5 से लेकर 39.4 kWh तक की बैटरी पैक के साथ आती है। इस फैमिली कार में ज्यादा लगेज के लिए 378 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

---विज्ञापन---

50 मिनट में चार्ज

Mahindra XUV400 EV का टॉप मॉडल 19.19 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। यह कार 4 वेरिएंट में आती है। कार सबसे जल्दी 50 kW DC फास्ट चार्जर से 50 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसके अलावा यह ईवी कार 7.2kW AC चार्जर से 6.5 घंटे और 3.3kW घरेलू चार्जर से 13 घंटे में फुल चार्ज होती है।

कार में दो वेरिएंट EC और EL

कार में 5 कलर ऑप्शन हैं। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी अवेलेबल है। कार का टॉप मॉडल 19.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह कार 10 कलर ऑप्शन में मिलती है। कार में दो वेरिएंट EC और EL आती है। Mahindra XUV400 EV सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर कार है। इसमें 150 PS की पावर और 310 Nm का टॉर्क मिलता है।

---विज्ञापन---

7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है, इस फीचर से पहाड़ों पर कार को पीछे खिसकने से रोकने में मदद मिलती है। कार में फोल्डेबल ओआरवीएम, सिंगल-पेन सनरूफ और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस स्टाइलिश एसयूवी में रियर पार्किंग कैमरा पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और टायर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 08, 2023 08:23 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola